लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Top News:अमेरिकी हमलों से दहला ईरान; फीफा विश्व कप में नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में पहुंचा इंग्लैंड – Top Headlines Today Important And Big News Stories Of 12 July 2026 Updates On Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आज रविवार, 12 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इस सप्ताह तीसरे दौर के सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई ईरान के आईआरजीसी की ओर से एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की जा रही है। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि गिरोह ने अविनाश शुक्ला को चोरी की जिम्मेदारी सौंपी थी और सबसे अधिक बार वही सीसीटीवी कैमरों में चोरी करते नजर आया, जबकि बाकी आरोपी उसे कवर करते थे। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से अधिक सड़कें बंद हैं। यमुनोत्री हाईवे पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया, जबकि पुणे कचरा प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। खेल जगत में जूड बेलिंगहम के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, दिल्ली सरकार ने नई ईवी नीति के तहत सभी अधिकृत डीलरशिप पर छह महीने के भीतर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है। इधर, संसद के आगामी मानसून सत्र में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। क्रिकेट में इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से हराकर दबदबा कायम रखा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यस्थलों पर उम्र के आधार पर भेदभाव से 2040 तक विकसित देशों को 500 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। वहीं, ईरान ने अमेरिका को बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हालिया हमले एक गलती थे। उधर, चीन ह्यूमनॉइड रोबोट तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक अभी बड़े पैमाने पर इंसानों की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें…


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार:सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर किया था फोन, धमकी दी’, आज तीस हजारी अदालत सुनाएगी सजा – Tis Hazari Court Convicts Sukesh Chandrashekhar

‘आ बैल मुझे मार’:बाबा रामदेव, राहुल गांधी और कृति सेनन पर कंगना रनौत का पलटवार; क्या-क्या बोलीं? – Aa Bail Mujhe Maar Kangana Ranaut On Baba Ramdev Rahul Gandhi Kriti Sanon And Others

दिल्ली में हत्या:तिलक नगर में चाकू से गोदकर ले ली युवती की जान, वारदात के समय अकेली थी घर में; आरोपी फरार – Murder In Delhi: Young Woman Stabbed To Death In Tilak Nagar

दुर्गा पूजा पर दार्जिलिंग टॉय ट्रेन का रोमांच:पर्यटकों के लिए छह नई जॉयराइड सेवाएं, आज ही बुक करें टिकट – Darjeeling Himalayan Railway Special Joyride Trains Durga Puja

यूपी:हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान की शामली में गोलियों से भूनकर हत्या, चार हमलावरों ने की वारदात – Up: Haryana Singer Ankit Balian Shot Dead In Shamli; Four Assailants Carried Out The Attack.

यूपीटेट 2026 का रिजल्ट जारी:13.3 लाख अभ्यर्थी सफल, प्राथमिक में 80.07% पास, उच्च प्राथमिक के क्या रहे नतीजे? – Upessc Uptet 2026 Result Declared: Over 13 Lakh Pass; Download Scorecard Here, Check All Details Here

Leave a Comment