लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:अंतरिक्ष का बादशाह कौन, चांद से मंगल तक बढ़ी महाशक्तियों की होड़, इस रेस में भारत कहां? – Who Will Rule Space? The New Race To The Moon And Mars, And Where Does India Stand?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शुरू हो रहा स्पेस टूरिज्म का दौर

स्पेस टूरिज्म तेजी से उभरता हुआ एक बड़ा कारोबार बनता जा रहा है। वैश्विक स्पेस टूरिज्म बाजार का आकार 2025 में लगभग 1.7 अरब डॉलर था। आईएमएआरसी ग्रुप के अनुसार, 2034 तक यह बढ़कर 21.3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इस दौरान बाजार के 31.34% की सालाना औसत वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है।

इस बाजार में उत्तर अमेरिका सबसे आगे है और 2025 में उसकी हिस्सेदारी 38.9% से अधिक रही। इसके पीछे अंतरिक्ष तकनीक में तेज प्रगति, निजी कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा, अंतरिक्ष यात्रा को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि, सरकारी समर्थन और नई सेवाओं का विस्तार प्रमुख कारण हैं।

नासा के अनुसार, अब तक 20 से अधिक देशों के 270 से ज्यादा अंतरिक्ष यात्री, कॉस्मोनॉट और निजी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा कर चुके हैं। यह दिखाता है कि अंतरिक्ष यात्रा अब केवल सरकारी मिशनों तक सीमित नहीं रही है।

वित्तीय संस्था यूबीएस का अनुमान है कि 2030 तक स्पेस टूरिज्म उद्योग का आकार 3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कई निजी कंपनियां इस क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं और ऐसे संपन्न लोगों की संख्या बढ़ रही है, जो जीवन में एक बार अंतरिक्ष की यात्रा का अनुभव लेने के लिए बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं।

इस क्षेत्र की वृद्धि में सरकारी समर्थन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 2023 में नासा ने अगले पांच वर्षों तक निजी अंतरिक्ष परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए औसतन हर वर्ष 3 अरब डॉलर की फंडिंग योजना की घोषणा की। यह सहायता कमर्शियल क्रू और कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज जैसे कार्यक्रमों के जरिए दी जा रही है।

इस फंडिंग से स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन जैसी कंपनियों को अपनी तकनीक विकसित करने, अंतरिक्ष यात्राओं को अधिक सुरक्षित बनाने और सेवाओं को बेहतर करने में मदद मिल रही है। नासा ने स्पेसएक्स के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्राओं को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम शुरू किया है। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में यह साझेदारी निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए अरबों डॉलर के नए अवसर पैदा कर सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

1 अक्तूबर से क्या-क्या बदलेगा?:एलपीजी ईकेवाईसी, बैंक एफडी और टीडीएस जुड़े नए नियम, जानें आप पर क्या असर – New Rules From October 1 2026: Mandatory Lpg Ekyc, New Rbi Fd Norms, Nri Property Tds Rules Applied

कैसा रहा एशियाड का 11वां दिन?:तीरंदाजी में भारत की गोल्डन हैट्रिक, नीरू-किनान को भी स्वर्ण; कुश्ती में भी पदक – Asian Games 2026: India Win Three Golds In Compound Archery, Neeru Dhanda-kynan Chenai Also Strike Gold

नई नवेली:’भाभी डायन है?’ यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी – Nayi Naveli Trailer Yami Gautam Stars In A Mysterious Family Entertainer Film Releases On October 16

त्विषा शर्मा केस:पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी, सीबीआई ने हाईकोर्ट में दी जानकारी – Dowry Act Section Against Former District And Sessions Judge Giriwala Singh Dropped

पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च:1,156 Hp पावर और 642 Km की रेंज, कितनी है कीमत? – Porsche Cayenne Electric Launched In India: Check Price, Range, Performance And Features

महिला हॉकी सेमीफाइनल:भारतीय महिला टीम ने एशियाड के फाइनल में जगह बनाई, कोरिया को 2-0 से हराया – India Vs Republic Of Korea Women’s Hockey Asian Games Semi Final Match Live Score Updates And Result

Leave a Comment