लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL में वैभव सूर्यवंशी के लिए 35 करोड़ रुपये, ऋषभ पंत की ट्रेड डील के बाद सामने आई रेटिंग एडजस्टेड वैल्यू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है कि एक बड़ी ट्रेड डील फाइनल हो चुकी है, वो है ऋषभ पंत का दिल्ली कैपिटल्स में लौट आना. पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हे लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2 सीजन LSG के लिए खेलने और उनकी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद टीम ने उन्हें DC में लौटने दिया. लेकिन अब उनका प्राइस 15 करोड़ रुपये हो गया है, यानी पिछले सीजन के मुकाबले 12 करोड़ की कटौती. हालांकि इसे IPL के मार्केट में सुधार के रूप में भी देखा जा रहा है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी के एडजस्टेड प्राइस वैल्यू को लेकर भी एक बड़ी बात सामने आ रही है.

ऋषभ पंत 9 सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं, इस बीच उन्होंने टीम की कमान भी संभाली. अब दिल्ली में उनका लौटना घर वापसी जैसा है, लेकिन इसमें पैसों की कटौती दर्शाता है कि पंत जैसे रुतबे वाले खिलाड़ी भी परफॉरमेंस आधारित करेक्शन से बच नहीं सकते. हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे पंत का रुतबा या प्रतिष्ठा कम हो गई. देखा जाए तो 15 करोड़ कोई कम राशि नहीं है, बस 27 करोड़ के मुकाबले ये आधी से थोड़ी ही ज्यादा है. लेकिन उनकी वर्तमान परफॉरमेंस के आधार पर ये सही वैल्यू लगती है.

यह भी पढ़ें- भारत में कितने बजे से शुरू होगा इंडिया बनाम आयरलैंड T20, देखें पूरा शेड्यूल और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत की रेटिंग-एडजस्टेड वैल्यू 14.28 करोड़ रुपये आंकी गई थी, यानी उन्हें 12.72 करोड़ रुपये ज्यादा मिले थे. अब मार्केट ने उनकी वैल्यू 12 करोड़ रुपये कम करके 15 करोड़ रुपये कर दी है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये डील पंत की कीमत को सही करने जैसा भी है. इस लिहाज से वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म को देखते हुए उनकी वैल्यू बहुत ज्यादा है.

ऋषभ पंत के आंकड़े दर्शाते हैं कि उनकी कीमत कम क्यों हुई. उन्होंने 14 मैचों में 138.5 की स्ट्राइक रेट के साथ 312 रन बनाए. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का था, ये आंकड़े इतने खराब नहीं है लेकिन 27 करोड़ वाले प्लेयर से उम्मीदें इससे अधिक की होती है. हालांकि सिर्फ रन नहीं देखे जाते, उसका मैच जिताने में योगदान, एफर्ट और फिनिश करने में रोल आदि देखती है, पंत का सीजन असरदार नहीं रहा. 

रिपोर्ट में इम्पैक्ट चार्ट में ऋषभ पंत को 39वें नंबर पर रखा गया, उनका स्कोर 905.33 बताया गया. यानी उनके आंकड़े बुरे नहीं है, लेकिन बस 27 करोड़ रुपये के प्राइस टैग में समस्या थी. इसलिए अब 15 करोड़ का प्राइस सही लगता है, ये पंत को भी आभास होगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, महिला ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

वैभव सूर्यवंशी की कीमत 34.97 करोड़

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 सीजन शानदार रहा, उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का खिताब जीता. MVP समेत अधिकतर खिताब उन्होंने ही जीते, जिसमें सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी था. उन्होंने पूरे सीजन कुल 72 छक्के लगाकर इतिहास रचा, इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (59) ने 2012 में लगाए थे. उन्होंने बाउंड्री से ही 432 रन बनाए थे. 15 वर्षीय बल्लेबाज के ये आंकड़े अविश्वसनीय से लगते हैं, उन्हें अब भारत की नेशनल टीम में भी जगह मिल गई है.

रिपोर्ट में वैभव सूर्यवंशी की रेटिंग एडजस्टिंग कीमत 34.97 करोड़ रुपये बताई गई है. उनकी कीमत से मूल्य का अनुपात 31.79 गुना अधिक है. रिपोर्ट में वैभव को मॉनेटरी मॉडल में कुल मुनाफे में तीसरे और कम पैसे पाने वाले बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में पहले स्थान पर रखा गया.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment