लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान मंगलवार (23 जून, 2026) को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. उनके इस यात्रा का मकसद अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते को आगे बढ़ाना है. ईरान के राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेशकियान की यह दूसरी पाकिस्तान यात्रा है, जबकि अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद ये उनकी पहली यात्रा है.

हाई लेवल डेलीगेशन के साथ इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान पाकिस्तान के अपने समकक्ष राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री इशाक डार, सीनेट चेयरमैन और पाकिस्तानी नेशनल असेंबली के स्पीकर के साथ मुलाकात करेंगे.

इस्लामाबाद जाने से पहले क्या बोले पेजेशकियान?

ईरानी सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति स्पेशल विमान ‘मिनाब 168’ से इस्लामाबाद पहुंचे. इस विमान का नाम उन 168 छात्रों की याद में रखा गया है, जो ईरान पर पूर्व में अमेरिकी हमलों में मारे गए थे. 

इस्लामाबाद रवाना होने से पहले पेजेशकियान ने प्रेस टीवी से बातचीत में कहा कि उनकी यात्रा का मकसद अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत समझौता ज्ञापन की पूरी कार्रवाई को सुनिश्चित करना है. यह समझौता पश्चिम एशिया में स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा.

समझौते की प्रतिबद्धता के साथ पालन करने पर जोर

इस्लामाबाद में अपनी निर्धारित बैठकों से पहले ईरानी राष्ट्रपति ने हाल ही में हुए शांति समझौते के सख्ती से पालन करने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर किए अपने एक पोस्ट में कहा, ‘बातचीत की प्रभावशीलता इस बात पर निर्भर करती है कि जो दायित्व तय किए गए हैं, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता और सटीकता के साथ पालन किया जाए.’ 

उन्होंने समझौते के दौरान जिन शर्तों पर सहमति बन चुकी है, उनसे पीछे हटने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस दिशा में प्रगति का आकलन स्वीकार की गई जिम्मेदारियों के व्यावहारिक रूप से पालन के आधार पर किया जाएगा. समझौते से इतर दिए गए बयान बातचीत को आगे बढ़ाने में किसी भी तरह से सहायक नहीं हैं.’

यह भी पढ़ेंः शांति वार्ता बीच में छोड़कर चला गया था ईरान, हैरानी से देखते रह गए थे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ, वीडियो वायरल

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूएस ने ईरान के तेल से हटाया बैन, अब भारत की चिंता होगी कम या और बढ़ेगी टेंशन? जानें डिटेल्स

‘यूक्रेन में भारत नहीं भेजेगा शांति-सेना’, डोनाल्ड ट्रंप ने किससे और कब कही ये बात, जानें पूरी कहानी

यूरोप में गर्मी का कहर, पेरिस में समय से पहले बंद हुआ एफिल टावर, फ्रांस में 18 लोगों की मौत

‘हम वहीं से बातचीत के लिए तैयार, जहां वार्ता रुकी थी…’, यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर रूस का बड़ा बयान

किस डगर मुड़ेगी नेतन्याहू की नाव? संसदीय चुनाव से पहले US-ईरान समझौते से लेबनान को लेकर बढ़ी इजरायल की चिंता

BRICS Meeting 2026: BRICS बैठक में भूचाल! ईरान ने UAE पर लगाए आरोप, कहा- हमारे स्कूलों और अस्पतालों पर हमलों में दिया साथ

Leave a Comment