आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इस लीग के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई. आईपीएल ऑक्शन की इतिहास में बिके सबसे महंगे ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा नहीं हैं. वह लखनऊ से अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में आ गए हैं. वहीं दिल्ली के कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में दिखेंगे. आईपीएल की गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड डील की पुष्टि की.
बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा था. अब वह दिल्ली में आए हैं. ऐसे में फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि आखिरी दिल्ली ने कितनी रकम में पंत को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं लखनऊ कुलदीप यादव को कितनी सैलरी देगी. यहां आपको इन दोनों सवालों के जवाब मिल जाएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को 15 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. यानी पंत 12 करोड़ रुपये के घाटे में अपनी पुरानी टीम में लौटे हैं. वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव अपनी मौजूदा फीस 13.5 करोड़ रुपये पर ही लखनऊ की टीम में शामिल हुए हैं.

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “ट्रेड के बाद ऋषभ पंत 15 करोड़ की संशोधित फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आएंगे. कुलदीप यादव अपनी मौजूदा फीस 13.50 करोड़ रुपये पर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे.”
ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं. आईपीएल 2025 और 2026 के लिए पंत एलएसजी से जुड़े थे, लेकिन कुलदीप डीसी का ही हिस्सा रहे. पंत 2016 से 2024 तक डीसी का हिस्सा रहे थे. इस दौरान वह 2021 से 2024 तक टीम के कप्तान भी रहे.
यह भी पढ़ें-
IPL 2027 में अजिंक्य रहाणे की जगह यह खिलाड़ी बनेगा KKR का नया कप्तान, नाम जान सिर पकड़ लेंगे आप

