लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-ईरान वार्ता:तकनीकी बातचीत का पहला दौर समाप्त, लेबनान युद्धविराम-होर्मुज समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा – Us-iran Switzerland Talks: Lebanon Ceasefire, Hormuz Opening, Nuclear Deal Issues Dominate Axios Report

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी बातचीत के पहले दौर में लेबनान में युद्धविराम बनाए रखने, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने और संभावित परमाणु समझौते के कुछ अहम हिस्सों पर चर्चा हुई। यह बातचीत 14 बिंदुओं वाले समझौता मसौदे के तहत हो रही है। इन वार्ताओं से जुड़े एक अमेरिकी राजनयिक ने यह जानकारी दी।

एक्सिओस के अनुसार, ये बातचीत रविवार सुबह शुरू हुई और पूरे दिन अलग-अलग रूपों में चलती रही। रिपोर्ट में कहा गया कि चर्चा का एक बड़ा मुद्दा लेबनान की स्थिति था, जहां संघर्ष रोकने के तरीके और युद्धविराम लागू करने पर बात हुई। यह सब इस्राइल की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए जा रहे हमलों के बीच हुआ।

बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी चिंता जताई गई। यह दुनिया का एक बहुत अहम समुद्री व्यापार मार्ग है। हाल ही में ईरान की तरफ से इसके बंद किए जाने की संभावना के बयान आए थे। अमेरिकी राजनयिक ने बताया, हमने साफ कहा कि हम चाहते हैं कि यह पूरी तरह खुला रहे। इस दिशा में अच्छी प्रगति हुई है। 

एक्सिओस ने आगे बताया कि बातचीत में वाशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित परमाणु समझौते के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। राजनयिक ने यह भी कहा कि 14 बिंदुओं वाले मसौदा समझौते को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर भी बात हुई, ताकि सभी पक्षों में एक समझ बने।  रिपोर्ट के अनुसार, आगे की बातचीत को राजनीतिक और तकनीकी दोनों स्तरों पर जारी रखने का ढांचा भी तय किया गया।

राजनयिक ने कहा, सभी पक्ष आज की बातचीत से संतुष्ट दिखे। मध्यस्थ दोनों पक्षों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। यह शुरुआती दौर विश्वास बनाने की दिशा में अच्छा संकेत है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राजनीतिक स्तर की बातचीत सोमवार को समाप्त होने की उम्मीद है, जबकि तकनीकी टीमें आगे की चर्चा के लिए स्विट्जरलैंड में ही रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें: UK Prime Minister: स्टार्मर पर इस्तीफे का बढ़ा दबाव, एंडी बर्नहम हो सकते हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

इससे पहले सीएनएन ने एक ईरानी सूत्र के हवाले से बताया था कि स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अस्थायी रूप से रुक गई है। लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सूत्र के अनुसार, तनाव के बावजूद कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि औपचारिक बातचीत फिलहाल रुकी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए पर्दे के पीछे से संपर्क जारी है।

इससे पहले, 14 बिंदुओं वाले समझौते ज्ञापन के तहत अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय तकनीकी बातचीत का पहला दौर लगभग 80 मिनट बाद रोक दिया गया था, ताकि दोनों पक्ष अपने-अपने आंतरिक सलाह-मशविरा कर सकें।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, ताकि पश्चिम एशिया के संकट का स्थायी समाधान खोजने के लिए उच्च स्तरीय कूटनीतिक प्रयास शुरू किए जा सकें। पाकिस्तान और कतर की मध्यस्थता में बातचीत के दौरान वेंस ने अमेरिका की ओर से ईरान के साथ संबंधों को ‘मूल रूप से बदलने’ की इच्छा जताई। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेंडन टेलर का कीर्तिमान:जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने सचिन का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? वनडे में हासिल की उपलब्धि – Australia Vs Zimbabwe Brendan Taylor Stats Longest Career In Men’s Odi Cricket Broke Sachin Tendulkar Record

जैकलीन फर्नांडिस:एक्ट्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? मकोका केस में आरोपी बनाने पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित – Jacqueline Fernandez Mcoca Case Court Reserves Order On Plea To Make Actress An Accused

कबाड़ से कैसे कमाए 5102 करोड़?:सरकारी दफ्तरों में चले स्वच्छता अभियान ने बदली तस्वीर; लाखों फाइलें भी निपटीं – Waste To Wealth: Centre Generates Over Rs 5,100 Crore From Scrap Disposal In Five Years

महिला आईसीसी रैंकिंग:श्री चरणी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की, दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंचीं – India Spinner Shree Charani Achieves Career-best Rating Deepti Sharma Climbs To No. 2 In T20i Rankings

नाजा डॉक्यूमेंट्री विवाद:गाजा पर बनी 80 मिनट की फिल्म पर बवाल क्यों? खतरे में आई मेकर्स की नागरिकता – Naza Controversy: Israel Pm Benjamin Netanyahu Condemned The Documentary Film Calling It Shocking Incitement

गुरुग्राम हिट एंड रन केस:’मैंने तो डर के मारे…’, बाइक राइडर सिया ने बताई पूरी कहानी; पिता बोले-वो घबराई हुई – Gurugram Hit-and-run Case I Did It Out Of Fear Bike Rider Siya Tells Her Side Of Full Story Of Incident

Leave a Comment