लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sanjay Singh:इंदौर में संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, विदेश नीति से लेकर राम मंदिर तक उठाए सवाल; क्या कहा? – Sanjay Singh Targets Bjp In Indore Raises Questions On Foreign Policy Ram Mandir And Governance Issues

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आनंद मोहन माथुर सभागार में आयोजित आम आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार, विदेश नीति, मध्य प्रदेश सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला।

क्या बोले संजय सिंह?


संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय जहाजों पर किए गए हमले के मामले में प्रधानमंत्री को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सामने मजबूती से भारत का पक्ष रखना चाहिए और इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर भी टिप्पणी करते हुए दावा किया कि भारतीय जहाजों पर हमले के बाद विरोध दर्ज कराने के प्रयासों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के बाद विपक्षी दलों में तोड़फोड़ करती है और भ्रष्ट नेताओं को अपने दल में शामिल कर लेती है।

मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और लोगों को साफ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में बेहतर काम किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी और भाजपा को चुनौती देगी।

पढ़ें: मारपीट-फायरिंग और VIP ट्रीटमेंट के आरोप से उलझी जांच, VIDEO में ऐसा क्या जिसने चौंकाया

उन्होंने युवाओं के विभिन्न आंदोलनों और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि रोजगार और शिक्षा जैसे विषयों पर युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर कमजोर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेश दौरों के दौरान देशहित में हासिल उपलब्धियों की जानकारी जनता को देनी चाहिए।

राम मंदिर ट्रस्ट और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भी संजय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और जमीन खरीद से जुड़े मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी हुई है, जिसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘कपड़े पहनकर बैठो, महिलाएं आ रही हैं’:aap विधायक के वायरल वीडियो पर बोलीं Cm रेखा, सदस्यता रद्द करने की मांग – Cm Speaks In Assembly On Viral Video Of Aap Mla Sit Properly Dressed Women Are Visiting

कर्नाटक में नए मंत्रियों को कब मिलेंगे विभाग?:कांग्रेस हाईकमान जल्द लेगा फैसला, बैठक के बाद लगेगी अंतिम मुहर – Karnataka Cabinet New Ministers Portfolio Allocation Congress High Command Decision

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी के विवादित यूट्यूब वीडियो पर भारत में लगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट में गूगल ने दी जानकारी – Dhruv Rathee Youtube Video Withheld India Delhi High Court Google Case

Abishek Porel Arrested:आईपीएल क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप – Ipl Cricketer Abishek Porel Arrested Over Harrasment Allegation

Surya Grahan 2026 Live:कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर – Surya Grahan 2026 Live Solar Eclipse Timings, Sutak, Visibility In India Impact On Zodiac Signs

Amitabh Bachchan:अमिताभ बच्चन की एक छोटी सी गलती ने इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स – A Small Mistake By Amitabh Bachchan Created A Stir On The Internet Fans Made Funny Comments

Leave a Comment