एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की पोती रेवती सुले शनिवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ मुंबई में सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।


शादी के रिसेप्शन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। इनके साथ ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव, राज ठाकरे, गुलाम नबी आजाद, फारूख अब्दुल्ला, राजीव शुक्ला, पूनम महाजन और प्रणीति शिंदे भी नजर आए। कई राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे रेवंत रेड्डी, डीके शिवकुमार और भगवंत मान ने भी शिरकत की।
व्यापार जगत से मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अनिल अंबानी, गौतम अदानी और रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया पहुंचे। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, जैकी श्रॉफ और रवि किशन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले शुक्रवार रात संगीत कार्यक्रम में शाहरुख खान और देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे।


