लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Kerala:पेरियार नदी की सफाई के लिए एकीकृत प्राधिकरण जरूरी, केरल हाईकोर्ट ने कहा- लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर – Unified Authority To Monitor Periyar River Cleanliness Important; Lives At Stake: Kerala Hc

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल हाईकोर्ट ने पेरियार नदी की बढ़ती प्रदूषण समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि नदी की स्वच्छता और संरक्षण की निगरानी के लिए एक एकीकृत (यूनिफाइड) प्राधिकरण का गठन बेहद जरूरी है। अदालत ने कहा कि इस नदी पर लाखों लोगों का जीवन निर्भर है और हालात बिगड़ने का इंतजार नहीं किया जा सकता। 

यह भी पढ़ें- PM Modi In Bengal: ‘दशकों के कुशासन से मुक्त हुआ प्रदेश, अब विकास का महाअभियान शुरू’; बंगाल में गरजे पीएम मोदी

मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी.एम. की खंडपीठ ने कहा कि पेरियार नदी के महत्व को देखते हुए इसके लिए एक समन्वित निगरानी व्यवस्था की आवश्यकता पर किसी अतिरिक्त जोर की जरूरत नहीं है। अदालत ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने सितंबर 2025 में एक ‘इंटीग्रेटेड रिवर बेसिन कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट प्लान’ बनाने का सुझाव दिया था।

‘लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है’

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा, ‘लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है और हमें किसी बड़े संकट का इंतजार नहीं करना चाहिए। सभी संबंधित पक्षों को जिम्मेदारी से काम करते हुए नदी को बचाने के लिए आवश्यक रोकथाम और सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए’। यह टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई, जिसमें उद्योगों और अलुवा मार्केट से निकलने वाले अपशिष्ट एवं गंदे पानी को पेरियार नदी में डाले जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें- ED: सालाना 36% रिटर्न देने का झूठा वादा, जुटाए 5978 करोड़ रुपये; ईडी ने कंपनी की संपत्तियों को नीलाम किया

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी निर्देश

केरल हाईकोर्ट ने केरल राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी निर्देश दिया कि वह नदी प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की नई समयसीमा प्रस्तुत करे और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। अदालत ने कहा कि एसटीपी की स्थापना नदी से जुड़ी जैव विविधता, वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अदालत को बताया कि पहले तय की गई समयसीमा का पालन राज्य विधानसभा चुनावों के कारण नहीं हो सका। मामले की अगली सुनवाई में अदालत नदी संरक्षण से जुड़े कदमों और एसटीपी परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जहाज निर्माण में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी:बंगाल में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, क्या बोले रक्षा मंत्री? – Rajnath-singh-india-global-shipbuilding-hub-west-bengal-grse-projects

राम मंदिर चंदा चोरी:ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, बदले समीकरण; चंपत के ‘लेटर बम’ ने बढ़ाई तपिश – Ram Mandir Donation Scam Widening Rift Between Ram Mandir Trust And Construction Committee

‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का कार्यक्रम – Comedian Rajiv Thakurs Father Dies Krushna Abhishek Postpones Indore Event

Isf छोड़ने के बाद अरबुल इस्लाम की कार पर हमला:पूर्व विधायक का दावा- ईटें और बम फेंके; Tmc में वापसी के संकेत – Arabul-islam-car-attack-with-crude-bomb-bricks-in-bhangar-after-quitting-isf-tmc-ex-mla-west-bengal

गाजियाबाद डबल मर्डर की पूरी कहानी:3 दिन पहले चाकू लाकर गद्दे के नीचे छिपाया; इसलिए राजा ने पत्नी-बेटी को मारा – Depressed Man Kills Wife And Elder Daughter In Ghaziabad See Photos

Chandra Grahan 2026:साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल – Chandra Grahan 2026 Rashifal Impact On All 12 Zodiac Sign In Hindi

Leave a Comment