लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भगवान शिव के ये 14 नाम बेटे को देंगे यूनिक पहचान, जानें खूबसूरत अर्थ

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Baby Boy Names: जब घर में बेटे का जन्म होता है, तो परिवार की खुशियां दोगुनी हो जाती हैं. बच्चे के आने के बाद सबसे पहले जिस बात पर चर्चा शुरू होती है, वह उसका नाम होता है. हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम अलग, प्यारा और अच्छे अर्थ वाला हो. अगर आप भी अपने बेटे के लिए ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं, जो मॉडर्न होने के साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ा हो, तो भगवान शिव के नामों से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो. शिव जी के कई नाम ऐसे हैं जो सुनने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और उनके अर्थ भी काफी खास होते हैं. आइए जानते हैं भगवान शिव के 14 ऐसे नाम, जो आपके बेटे के लिए एक बेहतरीन पसंद बन सकते हैं.

क्यों पसंद किए जाते हैं भगवान शिव से जुड़े नाम?

Pc- freepik

भगवान शिव के नाम आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि ये नाम सुनने में अच्छे लगते हैं और इनके अर्थ भी बेहद खास होते हैं. कई माता-पिता अपने बच्चे का नाम भगवान शिव से जुड़ा रखना पसंद करते हैं, क्योंकि ये नाम सकारात्मकता, अच्छाई और अच्छे संस्कारों का प्रतीक माने जाते हैं. साथ ही, शिव जी के कई नाम छोटे, यूनिक और मॉडर्न हैं, इसलिए आज की पीढ़ी के माता-पिता भी इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं.

बेटे के लिए भगवान शिव के 14 सुंदर नाम और उनके अर्थ

नाम अर्थ
रुद्र शक्तिशाली और निडर, जो बुराइयों का नाश करे
शंभू खुशियों और आनंद का स्रोत
भावेश पूरे संसार का स्वामी
ईशान ज्ञान और बुद्धि का स्वामी
त्रिशूलिन त्रिशूल धारण करने वाला, शक्ति का प्रतीक
अनिकेत जिसका कोई एक निवास न हो, जो हर जगह मौजूद हो
नंदीश नंदी के स्वामी, विश्वास और भक्ति का प्रतीक
शर्व दुखों और कष्टों को दूर करने वाला
व्योमकेश जिनके केश आकाश की तरह विशाल हों
महादेव देवताओं के भी देवता
शिव कल्याण करने वाला, शुभ और मंगलकारी
त्रिनेत्र तीन नेत्रों वाला, दूरदृष्टि का प्रतीक
मृत्युंजय मृत्यु पर विजय पाने वाला
चंद्रशेखर मस्तक पर चंद्रमा धारण करने वाला

यह भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं एक मॉडर्न और संस्कारी नाम? ये 25 ऑप्शन जीत लेंगे आपका दिल, हर कोई करेगा जमकर तारीफ

The post भगवान शिव के ये 14 नाम बेटे को देंगे यूनिक पहचान, जानें खूबसूरत अर्थ appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment