लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jio IPO: जारी होंगे 27 करोड़ नए शेयर, निवेशक कब कर पाएंगे मुकेश अंबानी की जियो में निवेश?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Jio IPO: रिलायंस जियो के IPO को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है.जियो प्लेटफॉर्म्स के बोर्ड ने जियो के ड्राफ्ट को पास कर दिया है और अब सेबी के पास DRHP आज दाखिल होगा. बता दें इस आईपीओ में 27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे लेकिन इन्वेस्टर्स को अभी तारीख और प्राइस बैंड के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

IPO की डेट क्या है?
जियो की आईपीओ को लेकर निवेशक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन अभी IPO की ऑफिशियल डेट रिलीज नहीं की गई है. अभी तो प्रोसेस शुरू ही हुआ है और अभी कई तरह की जरूरी मंजूरियां मिलना बाकी हैं. इसलिए अभी आपको अभी थोड़ा इंतजार और करना होगा. फिलहाल तो DRHP आज दाखिल हो रहा है.

रिलायंस का मास्टरप्लान, Jio IPO, AI और नई एनर्जी पर होगा एरिया

क्या अटका है प्रोसेस?
बता दें कि DRHP दाखिल होने के बाद सबसे पहले सेबी की मंजूरी मिलती है और इसके बाद बाकी के प्रोसेस लगाए जाते हैं. आमतौर पर बड़े IPO में इस पूरा प्रोसेस होने में 2 से 3 महीने का समय तो लग ही जाता है. इसके बाद ही ये पता चल पाता है IPO कब खुलेगा.

प्राइस बैंड का इंतजार

अभी ये भी तय नहीं हुआ है कि एक शेयर की कीमत कितनी होगी या प्राइस बैंड क्या रहेगा. इतना ही नहीं, निवेशकों को कितने शेयर मिलेंगे, इसकी जानकारी भी नहीं मिली है, यानी फिलहाल निवेश से जुड़े सभी खास डिटेल्स का इंतजार है.

जियो आईपीओ का रास्ता साफ, रिलायंस AGM में मुकेश अंबानी का सबसे बड़ा ऐलान

शेयरहोल्डर्स के लिए क्या है खास?
बता दें कि अगर किसी के पास पहले से रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर हैं, तो उन्हें IPO में फायदा मिलने वाला है. पुराने निवेशकों को शेयरहोल्डर कैटेगरी में अलग से कोटा मिल सकता है.

कुल मिलाकर, जियो का IPO भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. लेकिन फिलहाल तो हालात ये हैं कि न तारीख पता है और ना ही कीमत और शर्त भी साफ नहीं हैं. सब कुछ सेबी की मंजूरी और आगे के प्रोसेस पर निर्भर करता है. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment