लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:उम्मीदवारों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, अब रेजीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार – West Bengal Bypolls Candidates Police Tightens Grip Independent Candidate From Rejinagar Has Been Arrested

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुलिस ने रेजीनगर उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे निर्दलीय उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 2021 के एक पुराने मामले में की गई है। इससे पहले नंदीग्राम सीट से ताल ठोक रहे कांग्रेस के प्रत्याशी पर भी कार्रवाई हुई है।

6 अक्तूबर को होने हैं चुनाव

रेजीनगर में हुई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) से भी जुड़े हैं। एजेयूपी का नेतृत्व हुमायूं कबीर करते हैं। सैफुल की गिरफ्तारी से एक दिन पहले नंदीग्राम में कांग्रेस के मिलन प्रधान को भी पकड़ा गया था। मिलन प्रधान नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार हैं। सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी भूमि अधिग्रहण आंदोलन के लगभग दो दशक पुराने मामले में हुई। गौरतलब है कि 6 अक्तूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव होने हैं।

किन दो सीटों पर उपचुनाव की नौबत, कारण क्या?

मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट खाली की है, जबकि हुमायूं कबीर ने 2026 विधानसभा चुनाव में नवादा सीट बरकरार रखने के बाद रेजीनगर सीट छोड़ दी। एजेयूपी ने रेजीनगर उपचुनाव के लिए कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है।

एजेयूपी प्रमुख पर क्या आरोप हैं?

बहरामपुर पुलिस ने शनिवार को एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर को नोटिस भेजा। उन्हें 21 सितंबर को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है। यह मामला दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की कथित साजिश से जुड़ा है। पुलिस ने गत 14 सितंबर को मामला दर्ज करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की थी।

पार्टी के राज्य सचिव क्यों गिरफ्तार हुए?

पुलिस ने 18 सितंबर को एजेयूपी के राज्य सचिव आशिक इकबाल को भी गिरफ्तार किया। उन्हें मुर्शिदाबाद जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस पिकेट पर पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से बड़ी मात्रा में नकली मुद्रा और अवैध हथियार मिले। इकबाल के साथ यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्राइल में घायल फलस्तीनी को गोली मारने वाले सैनिक को माफी:10 साल बाद फिर गरमाया मामला; क्या है पूरी कहानी? – Israel Elor Azaria Pardon Palestinian Attacker Shooting

आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 20 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

राहुल गांधी पर बरसे प्रधान:’सिस्टम बनाम छात्र’ को सियासी नैरेटिव बताया, योजनाओं-आंकड़ों के सहारे कितने दावे? – Dharmendra Pradhan Rahul Gandhi System Vs Students Indore

ऋषिकेश:गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट – Rishikesh: The Thrill Of Rafting On The Ganges To Begin Soon

‘कर्नाटक सरकार किसानों के साथ’:सीएम शिवकुमार ने किन वादों-फैसलों का जिक्र किया, कस्तूरीरंगन रिपोर्ट में क्या? – Karnataka Kasturirangan Report Farmers Shivakumar

आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या:माता-पिता ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज – Iit Bombay Student Suicide: Parents Allege Caste Discrimination, Case Filed Under Sc/st Act

Leave a Comment