लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता:पांच साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ – India-uk Trade Pact 5 Years Exemption From Social Security Payments To Benefit 75000 Indian Professionals

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक सामाजिक सुरक्षा अंशदान नहीं देना होगा। इस कदम से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा समझौता या डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (डीसीसी) 15 जुलाई से व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) के साथ लागू होगा। मंत्रालय के अनुसार, डीसीसी के तहत अस्थायी नियुक्ति पर ब्रिटेन भेजे गए भारतीय कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं को वहां दोहरी सामाजिक सुरक्षा अंशदान राशि जमा करने से छूट मिलेगी। इस छूट की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है।

समझौते के प्रमुख लाभ:


  • दोहरे सामाजिक सुरक्षा योगदान से मुक्ति: डीसीसी भारतीय श्रमिकों और नियोक्ताओं को यूके में अस्थायी असाइनमेंट के दौरान दोहरे सामाजिक सुरक्षा योगदान करने से मुक्त करता है। पहले यह छूट तीन साल की थी, जिसे अब बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है।

  • व्यापक लाभ: इस समझौते से 75,000 से अधिक भारतीय पेशेवरों और 900 से अधिक कंपनियों को लाभ होने की उम्मीद है।

  • कर्मचारियों की गतिशीलता में वृद्धि: यह समझौता अस्थायी विदेशी असाइनमेंट पर जाने वाले कर्मचारियों की गतिशीलता का समर्थन करेगा और उनकी सामाजिक सुरक्षा कवरेज को जारी रखेगा।

  • सेवा क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा: यह समझौता भारत-यूके की सेवा क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करेगा, जिससे दोनों देशों के उच्च कौशल और नवीन सेवा क्षेत्रों का लाभ उठाया जा सकेगा।

यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्रिटेन, 283 अरब डॉलर के भारतीय आईटी उद्योग के लिए दूसरा सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। ब्रिटेन की भारतीय आईटी निर्यात में 17 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस समझौते से भारतीय आईटी कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और ब्रिटने में उनके परिचालन को सुगम बनाया जा सकेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Study:गुस्सैल लोगों के साथ रहना भी जानलेवा! तेजी से बढ़ने लगती है उम्र, सेहत पर भी पड़ता है गंभीर असर – How Angry People Impact Your Life Know Why Anger Is Bad And What To Do

Rajasthan:सफलता, राजनीति और फिर अध्यात्म…; आखिर क्यों ‘चायवालाज’ के युवा संस्थापक ने उठाया आत्मघाती कदम? – Chaiwalas Founder Rohit Sharma Dies By Suicide In Dausa Police Investigating Cause

पाकिस्तान को लगेगा एक और बड़ा झटका!:उज्ज दरिया का संशोधित सर्वे पूरा, अब होगी हदबंदी; भारत का ये है प्लान – India Is Preparing To Give Another Big Blow To Pakistan Ujh River

यूपी में कबड्डी खिलाड़ी का कत्ल:गहरी दोस्ती और बहन से अफेयर, कार्तिक ने दोस्त को क्यों मार डाला? पूरी कहानी – Kabaddi Player Shot Dead In Shamli Over Opposition To A Love Affair

Up News:महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा – Up Shines Under Women Leadership Five Daughters Bring Honor In Hurun India 2026 List Noida Makes Its Mark

कावेरी जल विवाद फिर गरमाया:कर्नाटक के सीएम शिवकुमार के घर पर सर्वदलीय बैठक; क्या निकलेगा कोई समाधान? – Cauvery Water Issue Karnataka All Party Meeting Dk Shivakumar Siddaramiah

Leave a Comment