लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Afg:गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली वनडे सीरीज, अर्शदीप और बरार की शानदार गेंदबाजी; रहमत का पचासा – Ind Vs Afg 2nd Odi Highlights 2026 India Vs Afghanistan Today Match Result Scorecard Analysis Record

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शुभमन गिल और ईशान किशन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 44.3 ओवर में 232 रन बनाए। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस तरह गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है।  

भारत ने आठवीं बार बनाया 400+ स्कोर

इससे पहले, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत की बल्लेबाजी इस मैच में दमदार रही और भारत ने वनडे इतिहास में आठवीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है और वह इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गया। भारत के लिए इस मैच में गिल और ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए। 

गिल-ईशान के शतक

भारत के लिए इस मैच में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने उतरे। अफगानिस्तान ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी निभाई। रोहित हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथे नंबर पर ईशान किशन को उतारा गया। ईशान और गिल ने मिलकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और दोनों बल्लेबाजों ने हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए। गिल ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक पूरा किया। भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा जो शतक लगाकर पवेलियन लौटे। नांगेयालिया खारोटी की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में ईशान अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और 79 गेंदों पर 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। ईशान और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी हुई।

भारत ने 42 रन के अंदर गंवाए आखिरी छह विकेट

ईशान के आउट होने के बाद भी गिल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी जारी रखी। लेकिन उनके आउट होते ही स्थिति बदल गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 154 रन बनाकर आउट हुए। एक समय भारतीय टीम 450 रन का आंकड़ा पार करने की स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन गिल और ईशान के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की और भारत को लगातार झटके दिए। गिल जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 360 रन था। यानी भारत ने आखिरी के छह विकेट 42 रन के अंदर गंवाए। यह पहली बार है जब वनडे में कोई टीम 400+ रन बनाने के बावजूद ऑलआउट हो गई। भारत के लिए श्रेयस अय्यर 26 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खरोटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि राशिद खान को तीन सफलता मिली। वहीं, ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक विकेट मिले।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में सुपर अल-नीनो की आहट:180 से अधिक वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानें कितने महीनों तक रहने वाला है असर – Over 180 Indian Scientists Warn Of ‘super’ El Nino, Urge Preparations For Severe Ecological Impact

बिग बॉस 20:लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ – Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live Tv Housemates Urge Him To Seek Medical Help

मध्यप्रदेश:राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सीएम यादव ने साधा निशाना,बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’ – Mp: Cm Mohan Yadav Hits Back At Rahul Gandhi, Says ‘echo Of Lies’ Heard Instead Of Facts

सलमान खान:‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात – Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव:उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें – Lpg Cylinders Subsidy Aadhaar Authentication Mandatory From October 1 How Many Consumers Completed It So Far

बॉक्स ऑफिस:दूसरे ही दिन ‘दायरा’ से दूर हुई पब्लिक, कुणाल भी पड़े सुस्त; हॉलीवुड ने फिर बॉलीवुड को पछाड़ा – Vibe Box Office Collection Vs Daayra Box Office Report Resident Evil Earns More Than Bollywood Films

Leave a Comment