
Sheezan Khan Video: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत से हर कोई सदमे में हैं. रविवार शाम को एक्ट्रेस ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी. एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 30 साल थी और कम उम्र में इतना बड़ा कदम उठाने के चलते कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. उनकी मौत पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, वहीं टीवी एक्टर शीजान खान ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों से खास अपील की है.
शीजान खान ने पूछा लोगों से ये सवाल
अभिनेता शीजान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोगों को उस वक्त याद करो, उन्हें कॉल मैसेज करो जब वो जीवित हो बाद में पछतावे और अफसोस के अलावा कुछ नहीं बचता. उन्होंने कहा, ‘मेरा सभी से एक बहुत सीधा-सा सवाल है. जब भी किसी की मौत होती है, खासकर अगर कोई युवा हो, तो मैं सोशल मीडिया पर एक ही तरह की पोस्ट देखता हूं, ‘काश मैंने कॉल किया होता’, ‘काश मैं वहां होता’, ‘हमें मिलना था’, ‘यह कैसे हो गया?’ और हर बार मैं सोचता हूं कि जब वह व्यक्ति जिंदा था, तब आप में से कितनों ने सच में कोशिश की थी? खबर आने से पहले नहीं, ‘RIP’ वाली पोस्ट से पहले नहीं, बल्कि उससे पहले.’

ये भी पढ़ें: ‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था’, संचिता उगाले की मौत से टूटे पिता, बोले- वो डिप्रेशन में चली जाती थी
बाद में स्टोरी पोस्ट करने के अलावा कुछ नहीं बचता
शीजान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब लोग चले जाते हैं, तो हर कोई उन्हें याद करता है. मुश्किल सवाल यह है कि जब वे अभी आपके आस-पास हैं, तब आप किसे नजरअंदाज कर रहे हैं?’
वहीं उन्होंने आगे कहा, ‘आखिरी बार आपने उस दोस्त से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कब की थी जो कुछ महीनों से थोड़ा दूर हो रहा था? या आखिरी बार आपने किसी का हाल-चाल जानने के लिए कब कॉल किया था? क्योंकि बाद में शोक मनाना या पछतावा करना बहुत आसान है, लेकिन जब वे जिंदा हों, तब असल में कोशिश करना मुश्किल काम है. इसलिए अगली बार ‘काश मैंने बात की होती’ वाली स्टोरी पोस्ट करने से पहले, खुद से एक बार जरूर पूछें, ‘क्या मैंने सच में कोशिश की थी जब मेरे पास मौका था? तो अगर अभी आपके मन में कोई है, तो इंतज़ार न करें, उन्हें कॉल करें, उन्हें मैसेज करें. बाद में स्टोरी पोस्ट करने के अलावा कुछ नहीं बचता.’
ये भी पढ़ें: ‘किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट’, संचिता उगले के निधन पर छलका दर्द, एक्ट्रेस ने खोली इंडस्ट्री की पोल
संचिता के पिता ने दिया चौंकाने वाला बयान
कुमकुम भाग्य सीरियल और छावा फिल्म में काम कर चुकी संचिता ने 22 साल की उम्र में नालासोपारा ईस्ट में अपने घर पर सुसाइड कर लिया था. उनके पिता ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बेटे डिप्रेशन में रहती थी. अच्छा मूड होने पर भी वो अचनाक डिप्रेशन में चली जाती थी.