लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:समोसे से लेकर जलेबी तक, अखबार में खाना परोसना क्यों बन सकता है बीमारी की वजह, क्या कहते हैं नियम? – Why Wrapping Samosas And Jalebis In Newspapers Could Be Harmful To Your Health

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

FSSAI का कानून क्या कहता है?

इस मामले में कानून बिल्कुल स्पष्ट है। एफएसएसएआई द्वारा अधिसूचित ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (पैकेजिंग) रेगुलेशंस, 2018’ के तहत अखबार या इसी तरह की किसी सामग्री का खाद्य पदार्थों को रखने, लपेटने या परोसने के लिए इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।

नियमों के अनुसार:

यानी अगर कोई दुकानदार अखबार में समोसा, जलेबी या अन्य खाद्य सामग्री दे रहा है तो वह खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रहा है।

क्या एफएसएसएआई ने पहली बार इस तरह की चेतावनी जारी की है? 

यह पहली बार नहीं है जब एफएसएसएआई ने इस विषय पर चिंता जताई हो। सितंबर 2023 में एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. कमला वर्धन राव ने पूरे देश में उपभोक्ताओं और खाद्य विक्रेताओं से अपील की थी कि वे अखबार का इस्तेमाल भोजन को पैक करने, रखने या परोसने के लिए तुरंत बंद करें।

उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अखबार में मौजूद रसायन और भारी धातुएं भोजन में मिलकर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। साथ ही अखबारों के अस्वच्छ संपर्क में आने के कारण खाद्य जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

किन-किन पर लागू होते हैं ये नियम?

यह नियम केवल बड़े रेस्तरां या होटल पर लागू नहीं होते। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार निम्न सभी को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है:

  • रेहड़ी और फेरी वाले
  •  चाट और स्नैक्स विक्रेता
  •  हलवाई
  •  रेस्तरां
  •  ढाबे
  •  क्लाउड किचन
  •  कैटरिंग सेवाएं
  •  मिठाई की दुकानें
  • खाद्य पैकेजिंग करने वाले अन्य व्यवसाय

यानी कोई भी खाद्य व्यवसाय संचालक अखबार का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने क्या कहा?

सोमवार को हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने भी इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त की है। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा है कि प्रदेश में कई स्थानों पर अभी भी खाद्य सामग्री को अखबार में परोसा और पैक किया जा रहा है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

परिषद ने प्रशासन से विशेष निरीक्षण अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों, हलवाइयों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे अखबार में परोसा गया भोजन स्वीकार न करें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार :bpsc Tre-4 में एकल परीक्षा का एलान; सीएम सम्राट चौधरी ने क्या बताया? – Student Protest Candidates Regarding Single-stage Exam For Bpsc Tre Bssc Si Recruitment Dilip Kumar.

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार – Brother And Sister Die Of Snakebite In Punjab

यूपी:इस जिले में बनी देश की पहली ‘शेर’ राइफल, वजन कम, दोगुनी रेंज, ज्यादा घातक; 1 मिनट में करती इतनी फायरिंग – Up Country First Rifle Manufactured District Lighter Double Range And More Lethal Cap

‘भाई… अगले जन्म में तुम मेरी बड़ी बहन बनना’; सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर कीं रक्षाबंधन की यादें – Late Actor Sushant Singh Rajput Sister Shweta Cherishes Raksha Bandhan Festival Memories

राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक:नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर? – Nepal Floods: Death Toll Reaches 359, Over 1,000 Missing, Including 178 Indians From 32 Countries

भागवत का अमेरिका दौरा:आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट क्यों हुआ निलंबित? – Mohan Bhagwat New York Event: Ahead Forum X Account Suspended Amid Rss Controversy

Leave a Comment