एनटीए का कहना है कि शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा से पहले यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके और परीक्षा पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा सके।
NTA किन मामलों की शिकायत स्वीकार करेगा?
- जो वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या टेलीग्राम/व्हाट्सऐप चैनल NEET UG 2026 का पेपर या आंसर-की होने का दावा करते हैं।
- ऐसे लोग या गिरोह जो पैसे लेकर पेपर, लीक सामग्री या पक्का रिजल्ट दिलाने का वादा करते हैं।
- कोई व्यक्ति जो खुद को NTA अधिकारी, परीक्षा कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बताकर उम्मीदवारों को गुमराह करता है।
- परीक्षा से जुड़ी कोई भी फर्जी खबर, अफवाह या संदिग्ध गतिविधि जो छात्रों और उनके परिवारों में भ्रम या डर पैदा करे।