- ब्यूटी पार्लर चलाएं या मशरूम उगाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।
Village Business Ideas: गांव हो या शहर आज कल महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. घर के कामकाज के अलावा भी अपनी खुद की कमाई करना आज लगभग हर महिला का सपना है. ऐसे में अगर आप गांव में रहती हैं और अपना खुद का बिजनेस करना चाहती हैं तो कुछ ऐसे बिजनेस हैं, जिन्हें कम लागत में घर से भी शुरू किया जा सकता है, बस इसके लिए आपको शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. अब कुछ बेहतरीन बिजनेस आईडिया के बारे में जानते हैं.
हाथों से बैग बनाकर बेचें
आजकल कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें हाथों से बना हुआ सामान बहुत पसंद आता है. अगर आपको हाथ से जूट के बैग, चटाई, टोकरियां और दूसरे सामान बनाने आते हैं तो इसे बनाकर बेच सकते हैं. साथ ही आप कुछ सजावट का भी सामान बनाकर बेचा जा सकता है, जिससे आपकी अच्छी इनकम हो सकती है.
नमकीन-चिप्स का शुरू करें बिजनेस
चाय के साथ खाने के लिए नमकीन-चिप्स जैसे स्नैक्स का बिजनेस शुरू करना एक बेहतरीन विकल्प है. आप घर में ही आलू, केले और मसाला नमकीन और दूसरे स्नैक्स बनाकर बेच सकते हैं. इसे बनाकर आप अपने आसपास के लोगों और दुकानों पर बेच सकते हैं. मांग बढ़ने पर आप इसे बड़े स्तर पर भी खोल सकते हैं.
ब्यूटी पार्लर का बिजनेस करें शुरू
अगर आपको अच्छा-खासा मेकअप करना आता है तो आप अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर शुरू कर सकती हैं. शादी, जन्मदिन और दूसरे कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को पार्लर जाना पड़ता है. ऐसे में अगर आपने अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर शुरू कर लिया तो आपकी घर से ही अच्छी कमाई हो सकती है और करवा चौथ, तीज के समय तो आपकी कमाई बढ़ सकती है.
बैग-पर्स, जूते, कपड़े और मोबाइल, दिल्ली में होलसेल रेट पर कहां मिलता है सबसे सस्ता सामान?
मशरूम उगाकर करें कमाई
अगर आपके पास खेती के लिए ज्यादा जमीन नहीं है तो आप मशरूम उगा सकती हैं. आप इसे छप्पर या छोटे कमरे में छोटे स्तर पर इसकी शुरुआत कर सकते हैं. मशरूम की बाजार में मांग रहती है अगर सही तरीके से उत्पादन किया जाए तो फसल कम समय में तैयार हो सकती है.
रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म


