लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रतलाम:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना; दो यात्री घायल – Delhi-mumbai Expressway Unsafe; Miscreants Pelt Vehicles With Stones Again-car Windows Shattered

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई बार वाहनों पर पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं। 19 सितंबर 2026 की रात एक बार फिर बदमाशों ने झाबुआ और रतलाम के बीच करीब आधा दर्जन वाहनों पर पथराव कर दिया। इससे दो कारों के शीशे टूट गए, जबकि दो यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात गुजरात और झाबुआ जिले की ओर से कई वाहन रतलाम की तरफ आ रहे थे। कुछ लोग कारों और जीपों से गुजरात में इलाज कराने के बाद रतलाम और मंदसौर की ओर लौट रहे थे। वाहन जब झाबुआ जिले के थांदला से होकर रतलाम की तरफ आ रहे थे, तभी रात करीब पौने दस से 10 बजे के बीच रास्ते में बदमाशों ने वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।

अचानक हुए पथराव में कारों के शीशे टूट गए और वाहनों में सवार दो लोग घायल हो गए। घटना से वाहन चालक और यात्री घबरा गए। उन्होंने मौके पर वाहन नहीं रोके और तेज रफ्तार से धामनोद टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने टोल प्लाजा कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर एएसपी विवेककुमार लाल, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित अन्य अधिकारी टोल प्लाजा पहुंचे। अधिकारियों ने वाहन चालकों और यात्रियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें: विदाई से पहले फिर सक्रिय होगा मानसून: एमपी में अगले 4 दिन बारिश, जाने प्रदेश के किस शहर मे ज्यादा रहेगा असर

अनेक बार हो चुकी हैं पथराव की घटनाएं

एक्सप्रेस-वे पर पथराव की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। 7 सितंबर 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने थांदला-रतलाम के बीच उद्योगपति और रोटरी गवर्नर संस्कार कोठारी की कार सहित अन्य वाहनों पर पत्थरबाजी की थी। इस दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए थे।

इससे पहले 21 मार्च 2026 की रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र में इंदौर में पदस्थ एक निजी बैंक के एरिया मैनेजर अमिताभ शर्मा निवासी की कार और एक अन्य कार पर भी पथराव किया गया था। वहीं, 1 जनवरी 2026 की रात थांदला और रावटी के बीच रतलाम निवासी सरफराज की कार को भी पत्थरबाजी का निशाना बनाया गया था।

इन घटनाओं से पहले भी एक्सप्रेस-वे पर पथराव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषकर झाबुआ जिले के थांदला और रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के बीच आने वाले एक्सप्रेस-वे के हिस्से में रात के समय वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आती रही हैं।

NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और स्थानीय पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने, CCTV और नाइट विजन ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने तथा रात्रिकालीन गश्त तेज करने के कदम उठाए गए हैं। इसके बावजूद पथराव की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एपल: आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? भूलकर भी न करें ये गलती, चेक कर लें ये गणित – What Is Minimum Salary Required To Buy Iphone 18 Pro Emi Financial Planning Details

एशियन गेम्स 2026:स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज – Smriti Mandhana Becomes Leading Run-scorer In Women’s T20is, Surpasses Suzie Bates Asian Games 2026

मुंबई में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर – Mumbai-coastal-road-bmw-crash-three-killed-one-critical-lotus-jetty

मणिपुर:कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले – Violent Protest In Manipur Kangpokpi Over Detention Of Six Villagers

कौन हैं सुचिका तरियाल?:एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला पदक किया पक्का; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में रचा इतिहास – Who Is Suchika Tariyal? India’s First Medal Assured At Asian Games 2026 After Mma Quarterfinal Win

गुरुग्राम में थार के बाद बलेनो चालक का आतंक:कैब को मारी जोरदार टक्कर, युवक पर चढ़ाने का प्रयास; वीडियो वायरल – After The Thar Incident A Baleno Driver Goes On A Rampage In Gurugram Rams Into A Cab And Attempts To Run Over

Leave a Comment