लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US-Iran Peace Deal: शांति समझौते के लिए मान गया ईरान, फिर भी अमेरिका पर नहीं यकीन, कहा- ‘दुश्मन हमारे आगे…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-ईरान के बीच पीस डील का ऐलान कर दिया है. ईरान की सेना की ओर से इस पर पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बयान में कहा गया कि ‘हमारी सेना के सामने यूएस इजरायल लाचार नजर आए, उन्होंने हमारी सेना के सामने हार मान ली है, उनके सामने इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था.’  बयान में आगे कहा गया कि MoU का मतलब दुश्मन देश पर भरोसा करना बिल्कुल भी नहीं है, हम अमेरिका पर पूरी नजर बनाए रखेंगे.’ तेहरान ने शांति समझौते को MoU  नाम दिया है.

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘ईरान ने अमेरिका-इजरायल पर जीत हासिल कर ली है. तेहरान के लोगों के समर्थन और सेना के अथक प्रयासों के चलते कई महीनों की कठिन और लंबी बातचीत के बाद सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के आधार पर 14 जून की शाम को ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच शांति समझौते को अंतिम रूप दिया गया है.’

19 जून को शांति समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

शांति समझौते पर शुक्रवार  (19 जून) को जेनेवा में हस्ताक्षर होंगे. ईरान से गालिबाफ और अब्बास अराघची और अमेरिकी की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे. तेहरान ने शांति समझौते को MoU  नाम दिया है. समझौते के तहत, लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध और सैन्य अभियान तत्काल और स्थायी रूप से समाप्त हो जाएंगे. इसके अलावा, ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी तत्काल और पूरी तरह से हटा ली जाएगी.

ट्रंप ने ट्रुथ पर पोस्ट कर पीस डील का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14 जून) को ईरान और यूएस के बीच शांति समझौते का ऐलान किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है. सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी टैक्स के पूरी तरह से खोलने की परमिशन देता हूं और साथ ही साथ यूएस की नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं. दुनिया के सभी जहाज अपने इंजन चालू करें. तेल की सप्लाई शुरू होने दें!’

अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम

सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स

इजरायल अटैक से क्या अब भी अधर में डील? नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम

‘ये देशद्रोह की शुरुआत…’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन साधे बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?

अमेरिका ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ट्रंप ने किया ऐलान, होर्मुज खोलने को भी मिली मंजूरी

Leave a Comment