लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

LPG Rate Today: दिल्ली में 942, तो पटना में 1000 रुपये के पार बिक रहा गैस सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज स्थिर हैं.
  • हालांकि, 7 जून को घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा हुआ था.
  • बढ़ोतरी पश्चिम एशिया तनाव, आपूर्ति रुकावट के कारण हुई.
  • एलपीजी दरें अंतरराष्ट्रीय तेल, डॉलर पर निर्भर; उज्ज्वला को सब्सिडी.

LPG Rate Today on June 14: आज रविवार के दिन भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की आम जनता को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, जब बीते 7 जून से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. सरकार ने LPG की कीमतों में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और मध्य पूर्व में सप्लाई में रुकावट की आशंकाओं के कारण की है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इस महीने की शुरुआत में करीब 42-54 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

शहर गैस सिलेंडर की आज कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
जयपुर 945.5 रुपये 3141.0 रुपये
लखनऊ  979.5 रुपये 3236.0 रुपये
पटना 1031.5 रुपये  3400.5 रुपये
अमृतसर 983.0 रुपये 3220.0 रुपये
गुवाहाटी 991.0 रुपये 3348.0 रुपये

कैसे तय होती हैं LPG की कीमतें?

भारत में LPG की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती है. इस बीच देश में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 300 रुपये की सीधी सब्सिडी मिलती है. इस वजह से आम जनता के लिए जो सिलेंडी 942 रुपये का है, वह उज्जवला लाभार्थियों को सब्सिडी कटने के बाद 642 के आसपास पड़ता है. 

कैसे चेक करें कीमत?

आप घर बैठे ऑनलाइन या ऐप के लिए अपनी गैस कंपनी से रेट का पता लगा सकते हैं. आप चाहे तो Mylpg.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां अपने गैस सप्लायर (HP Gas, Indane या Bharat Gas) के लिंक पर क्लिक करके अपने शहर के ताजा रेटदेख सकते हैं. या फिर मोबाइल ऐप्स का सहारा ले सकते हैं जैसे कि Indane के लिए IndianOil One, HP Gas के लिए HP Pay और Bharat Gas के लिए Hello BPCL ऐप पर लॉगिन कर सकते हैं. आप अपने नजदीकी गैस डीलर या एजेंसी को सीधे फोन कर या उनके ऑफिस जाकर भी रेट पूछ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Deisel Rate: आज कितने में मिल जाएगा 1 लीटर पेट्रोल-डीजल? फ्यूल स्टेशन जाने से पहले चेक करें रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment