लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

5g के बाद अब 5.5g की बारी:सामान्य इंटरनेट से 10 गुना तेज स्पीड, जानिए एक्टिव करने का तरीका! – What Is 5.5g? How It’s Different From 5g And How To Enable It On Your Phone

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आजकल हम सभी अपने स्मार्टफोन पर 5G नेटवर्क का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने 5.5G के बारे में सुना है? भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अब इस नई तकनीक को आप तक पहुंचाने की तैयारी कर रही हैं।

यह 5G और भविष्य में आने वाले 6G नेटवर्क के बीच की एक बेहद अहम कड़ी है। इस लेख में जानेंगे कि 5.5G क्या है, यह पुराने 5G से कितना अलग है और आप इसे अपने फोन में कैसे चला सकेंगे।


आखिर क्या है 5.5G तकनीक?

तकनीकी भाषा में 5.5G को 5G-एडवांस्ड भी कहा जाता है। इसे आप कोई बिल्कुल नई तकनीक मानने के बजाय मौजूदा 5G का ही एक सुपर-पावरफुल वर्जन मान सकते हैं। इसे समझने का सबसे आसान तरीका है स्मार्टफोन के वेरिएंट्स। जैसे किसी सामान्य फोन का प्रो या प्लस मॉडल आता है। इसमें नाम वही रहता है लेकिन परफॉर्मेंस और फीचर्स बढ़ जाते हैं, बिल्कुल वैसा ही 5.5G के साथ है।

6G नेटवर्क आने में अभी समय है, उससे पहले 5.5G को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। इसके बैकएंड में नए सॉफ्टवेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस एंटीना का इस्तेमाल किया गया है, जो नेटवर्क को कई गुना ज्यादा मजबूत बनाते हैं।


सामान्य 5G और 5.5G में क्या फर्क है?

5.5G आपके मौजूदा 5G नेटवर्क से 10 गुना ज्यादा बेहतर और स्टेबल है। यहां दोनों के बीच के मुख्य अंतर दिए गए हैं:


  • सुपरफास्ट स्पीड: जहां सामान्य 5G में आपको 1 Gbps तक की स्पीड मिलती है, वहीं 5.5G में डाउनलोड स्पीड 10 Gbps और अपलोड स्पीड 1 Gbps तक पहुंच सकती है।

  • जीरो बफरिंग (कम लेटेंसी): 5.5G में लेटेंसी घटकर सिर्फ 1 मिलिसेकंड (1 ms) रह जाती है। इसका मतलब है कि ऑनलाइन गेमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग बिना किसी रुकावट या बफरिंग के बिल्कुल रियल-टाइम में होगी।

  • AI का स्मार्ट दिमाग: इस नेटवर्क के सिस्टम में एआई मौजूद है। यह नेटवर्क खुद समझ जाएगा कि किस यूजर को, किस समय, कितनी स्पीड की जरूरत है और उसी हिसाब से डेटा देगा।

  • स्मार्ट डिवाइसेज से बेहतरीन कनेक्शन: यह तकनीक पैसिव IoT को सपोर्ट करती है। यानी यह बिना बैटरी वाले छोटे सेंसर्स और दुनिया भर के स्मार्ट गैजेट्स को एक ही नेटवर्क से बड़ी आसानी से जोड़ सकती है।


आपके फोन में कैसे चलेगा 5.5G?

5.5G का मजा लेने के लिए आपको फोन में कोई खास अलग सेटिंग नहीं करनी होगी, लेकिन इसके लिए 3 जरूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए:


  • पावरफुल प्रोसेसर: आपके फोन में 5.5G को सपोर्ट करने वाला लेटेस्ट प्रोसेसर होना चाहिए। फिलहाल यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 या मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300/8300 एक्सट्रीम और इसके बाद के वर्जन वाले महंगे और फ्लैगशिप फोन्स में ही सपोर्ट करेगा।

  • सॉफ्टवेयर अपडेट: अगर आपका फोन इसे सपोर्ट करता है, तो मोबाइल बनाने वाली कंपनी एक सिस्टम अपडेट भेजेगी, जिससे यह आपके फोन में चालू हो जाएगा।

  • नेटवर्क सेटिंग्स: सही प्रोसेसर होने पर बस अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स > मोबाइल नेटवर्क > सिम पर टैप करें और प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप में जाकर 5G (ऑटो) को चुन लें। जैसे ही आपके इलाके में टेलीकॉम कंपनियां (जियो/एयरटेल) नेटवर्क स्लाइसिंग और कैरियर एग्रीगेशन के जरिए 5.5G को रोलआउट करेंगी, आप अपने फोन पर इस सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा ले सकेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इस्राइल में घायल फलस्तीनी को गोली मारने वाले सैनिक को माफी:10 साल बाद फिर गरमाया मामला; क्या है पूरी कहानी? – Israel Elor Azaria Pardon Palestinian Attacker Shooting

आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 20 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

राहुल गांधी पर बरसे प्रधान:’सिस्टम बनाम छात्र’ को सियासी नैरेटिव बताया, योजनाओं-आंकड़ों के सहारे कितने दावे? – Dharmendra Pradhan Rahul Gandhi System Vs Students Indore

ऋषिकेश:गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच, मरीन ड्राइव से निम बीच तक रेकी; चरणबद्ध खोले जाएंगे रूट – Rishikesh: The Thrill Of Rafting On The Ganges To Begin Soon

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:उम्मीदवारों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, अब रेजीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार – West Bengal Bypolls Candidates Police Tightens Grip Independent Candidate From Rejinagar Has Been Arrested

‘कर्नाटक सरकार किसानों के साथ’:सीएम शिवकुमार ने किन वादों-फैसलों का जिक्र किया, कस्तूरीरंगन रिपोर्ट में क्या? – Karnataka Kasturirangan Report Farmers Shivakumar

Leave a Comment