लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Save Yamuna:यमुना की सफाई के लिए आज 28 घाटों पर बड़ा अभियान, गीता कॉलोनी से सीएम रेखा गुप्ता संभालेंगी मोर्चा – Major Campaign Today Across 28 Ghats To Clean The Yamuna; Rekha Gupta To Lead

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में यमुना की सफाई और संरक्षण को लेकर रविवार को बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सुबह छह बजे से दस बजे तक यमुना के 28 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, सामाजिक संगठन और हजारों स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे।

सरकार के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यमुना तटों की सफाई के साथ लोगों को नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करना और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गीता कॉलोनी घाट (ठोकर नंबर-14) से अभियान का नेतृत्व करेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा यमुना बैंक, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता पुराने लोहे के पुल और जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह आईटीओ स्थित हाथी घाट पर मौजूद रहेंगे। सांसद मनोज तिवारी सूरघाट तथा राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल कालिंदी कुंज में सफाई अभियान में भाग लेंगी।

केंद्र की नजर, सरकार के सामने चुनौती

यमुना की सफाई का मुद्दा पिछले कई वर्षों से राजनीतिक और पर्यावरणीय बहस का केंद्र रहा है। केंद्र सरकार लगातार यमुना की स्थिति को लेकर चिंता जता चुकी है। ऐसे में दिल्ली सरकार के लिए यह अभियान अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यमुना का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। इसी सोच के तहत अभियान में आम लोगों को भी जोड़ने पर जोर दिया गया है।

500 संगठनों की भागीदारी

अभियान में दिल्ली के करीब 500 सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संगठनों को शामिल किया गया है। वजीराबाद, निगम बोध घाट, सिग्नेचर ब्रिज, सराय काले खां समेत 28 घाटों पर हजारों स्वयंसेवक श्रमदान करेंगे। इस दौरान लोगों को यह संकल्प भी दिलाया जाएगा कि वे पूजा सामग्री, प्लास्टिक और अन्य कचरा सीधे यमुना में नहीं डालेंगे।

नतीजे पर रहेगी सबकी नजर

हालांकि, यमुना की सफाई को लेकर पहले भी कई अभियान चलाए जा चुके हैं। पिछले वर्ष ‘मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य’ अभियान के दौरान करीब 12 टन कचरा निकाला गया था, लेकिन नदी की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिखा। ऐसे में रविवार का अभियान केवल सफाई तक सीमित रहता है या दीर्घकालिक बदलाव की दिशा में ठोस पहल साबित होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:उटज और जयशंकर प्रसाद की कविता ‘जगती की मंगलमयी उषा बन’ – Aaj Ka Shabd Utaj Jaishankar Prasad Hindi Kavita Jagti Ki Mangalmayi Usha Ban

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले – West Asia Crisis Peace Initiatives Us Prez Trump Envoys Talk With Mediators Israel Airstrikes In Gaza Updates

Nag Punchmi:12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन – Nag Panchmi 2026 Nagchandreshwar Temple Doors Open Midnight Ujjain Mahakal

Jammu:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी – Jammu: Budha Amarnath Yatra Begins Today; Lg Manoj Sinha To Flag Off The First Batch

Awarapan 2 Movie Day 3 Sunday Box Office Collection Starring Emraan Hashmi And Disha Patani – Entertainment News: Amar Ujala

Operation Sindoor:ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम – Brahmos Strikes Forced Pakistan To Seek Ceasefire? Rajiv Ghai Reveals What Happened During Operation Sindoor

Leave a Comment