लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:मस्क पर बरसे डॉलर, लेकिन क्या आप भी भारत में बैठकर खरीद सकते हैं स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयर? – Explainer: How Indian Investors Can Buy Spacex And Tesla Shares Legally; A Step-by-step Guide

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स  ने अपने ऐतिहासिक आईपीओ से 75 अरब डॉलर जुटाए हैं और कंपनी का वैल्यूएशन 2.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। इस शानदार शुरुआत के साथ ही मस्क 1.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बन चुके हैं। इस तूफानी संपत्ति सृजन को देखकर हर निवेशक मस्क की कंपनियों (टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI, स्टारलिंक) का हिस्सा बनना चाहता है। अच्छी खबर यह है कि वैश्वीकरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के दौर में कोई भी भारतीय नागरिक कानूनी रूप से अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश कर सकता है।

आइए आसान भाषा में समझते हैं कि एक भारतीय निवेशक रिजर्व बैंक और टैक्स नियमों के दायरे में रहकर किस तरह अमेरिकी बाजारों में एंट्री ले सकता है?

1. क्या एक आम भारतीय निवेशक स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयर सीधे खरीद सकता है?

हां, बिल्कुल। भारतीय निवेशक इंडमनी, वेस्टेड, या एचडीएफस सिक्योरिटीज जैसे डिजिटल निवेश प्लेटफार्मों या अमेरिकी ब्रोकरेज फर्मों के जरिए अमेरिकी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों की सीधे खरीद कर सकते हैं। अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी खासियत ‘आंशिक शेयर’ की सुविधा है। इसका मतलब है कि अगर स्पेसएक्स का शेयर 160 डॉलर (करीब 15,232 रुपये) का है, तो आपको पूरा शेयर खरीदने की जरूरत नहीं है; आप मात्र 10 डॉलर (लगभग 950 रुपये) लगाकर भी उसका एक छोटा अनुपातिक हिस्सा खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आपके निवेश को अमेरिका के एसआईपीसी की ओर से 5,00,000 डॉलर तक का बीमा कवर भी मिलता है।

2. रिजर्व बैंक के किस नियम के तहत विदेश में पैसा लगाया जा सकता है? 

कोई भी भारतीय मनमाने ढंग से पैसा विदेश नहीं भेज सकता। इसके लिए रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत ‘उदारीकृत प्रेषण योजना’ (एलआरएस) लागू की है। इस योजना के तहत कोई भी निवासी भारतीय (नाबालिग सहित) एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 2,50,000 अमेरिकी डॉलर बिना किसी पूर्व अनुमति के विदेश भेज सकता है। यह सीमा प्रति पैन कार्ड लागू होती है, यानी चार सदस्यों वाला परिवार मिलकर साल में 1 मिलियन डॉलर तक का निवेश कर सकता है।

3. निवेश के लिए पैसा भेजते समय किन फॉर्म और कोड का ध्यान रखना होगा?

जब आप अपने भारतीय बैंक खाते से अमेरिकी ब्रोकरेज खाते में रुपये भेजते हैं, तो उसे ‘आउटवर्ड रेमिटेंस’ कहा जाता है। इस प्रक्रिया में ‘फॉर्म A2’ भरना एक अनिवार्य कानूनी आवश्यकता है, जिसमें यह घोषणा करनी होती है कि धन वैध स्रोतों से है और किसी प्रतिबंधित काम में इस्तेमाल नहीं होगा। सबसे महत्वपूर्ण है आरबीआई का पर्पस कोड यानी उद्देश्य कोड। विदेशी शेयर खरीदने के लिए आपको फॉर्म में ‘S0001’ (विदेशी इक्विटी में निवेश) कोड का ही चुनाव करना होगा। इसी तरह, जब आप मुनाफा कमाकर डॉलर को वापस रुपये में भारत लाते हैं, तो बैंक को ‘P0001’ कोड बताना होता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर:शादी के तीसरे दिन ही फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, कैश-जेवर लेकर भागी; बिलासपुर से ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे – Sagar Looteri Dulhan Escapes Third Day Marriage Cash Jewellery Theft Bilaspur Police Arrest Madhya Pradesh Cri

कबड्डी खिलाड़ी की बीवी ने दी जान:’यारा तेरी कमी रहेगी…’, पत्नी के सुसाइड के बाद शीलू ने लिखी ये भावुक पोस्ट – Kabaddi Player Sheelu Balhara Wife Death: Fir Registered Against Husband And Family Post Goes Viral

इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा:यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, 41 अब भी लापता – Major Maritime Accident In Indonesia Massive Fire Breaks Out On Passenger Filled Boat Five Dead 41 Missing

Explainer:क्या है कावेरी जल विवाद, जिसके लिए बड़ी तैयारी में कर्नाटक सीएम शिवकुमार, तमिलनाडु से टकराव क्यों? – Karnataka Cm Dk Shivakumar Calls All Party Meeting Cauvery River Water Dispute Tamil Nadu Supreme Court Cwma

Ind Vs Sl:श्रीलंका दौरे से पहले भारत को झटका, बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर; Bcci बोला- वह अभी पूरी तरह फिट नहीं – Ind Vs Sl: Jasprit Bumrah Ruled Out Of Sri Lanka Test Series Due To Injury

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बवाल:ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के गलत नक्शे पर विवाद; लवलीना भड़कीं, लगाई क्लास – Cwg 2026: Lovlina Borgohain Objects To Incorrect India Map At Glasgow Restaurant Controversy

Leave a Comment