लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजू हिरानी का खुलासा, भगवान राम और हनुमान से प्रेरित हैं मुन्नाभाई-सर्किट के रोल; तीसरे पार्ट पर दिया अपडेट – Rajkumar Hirani Says Munna Circuit Inspired By Lord Ram And Hanuman Also Reveals Making Part 3 Top Priority

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘मुन्नाभाई 3’ पर क्या बोले राजू हिरानी?

राजू हिरानी ने हाल ही में तीसरे पार्ट पर बात की और कहा कि तीसरी फिल्म तभी आएगी, जब उन्हें कोई जबर्दस्त आइडिया मिलेगा। बता दें कि राजकुमार हिरानी ने साल 2003 में ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। साल 2006 में इसका सीक्वल ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ आया। दोनों फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त ने मिलनसार गुंडे मुन्ना का किरदार निभाया। वहीं, अरशद वारसी ने उनके वफादार साथी सर्किट का रोल किया।

बोले- ‘अरशद वारसी ने सर्किट के रोल में जान डाल दी’

हाल ही में राजकुमार हिरानी ने समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘सर्किट हमेशा से था और वह एक मजेदार किरदार था, लेकिन जाहिर है कि अरशद ने उसमें जान डाल दी। फिर दूसरी फिल्म के लिए उसे और मजबूत बनाना जरूरी हो गया, इसलिए आप देखेंगे कि दूसरी फिल्म में सर्किट के पास करने के लिए ज्यादा चीजें हैं’। बता दें कि राजकुमार हिरानी अपनी आगामी सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ में एक बार फिर अरशद वारसी के साथ काम कर रहे हैं।

भगवान राम और हनुमान से की तुलना?

राजू हिरानी ने कहा कि सर्किट का किरदार मुन्ना के प्रति अटूट निष्ठा के प्रतीक के तौर पर सोचा गया था। उन्होंने उनके रिश्ते की तुलना भगवान राम और हनुमान से की। साथ ही शर्लक होम्स और डॉ. जॉन वॉटसन के बीच के रिश्ते से भी की। उन्होंने आगे कहा, ‘शर्लक को जो कुछ भी कहना होता है, उसके लिए उसे एक दोस्त की जरूरत होती है, इसलिए यह किरदार इस तरह लिखा गया था कि अगर मुन्ना को कुछ कहना हो, तो भले ही उसके पास एक गैंग हो, लेकिन सर्किट उसका वफादार दोस्त है। हमने सोचा था कि सर्किट हनुमान सरीखा है और मुन्ना उसके लिए राम जैसे। वह सवाल नहीं पूछेगा। अगर ‘भाई’ ने कह दिया, तो वह उसे कर देगा, बिना किसी सवाल-जवाब के’।

कब रिलीज होगी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’?

अरशद वारसी ने भी इस किरदार की लोकप्रियता के बारे में कहा, ‘हर कोई अपनी जिंदगी में एक सर्किट चाहता है। मैं भी चाहता हूं। एक्टर ने कहा कि उस समय उन्हें हिरानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने ‘मुन्नाभाई MBBS’ की स्क्रिप्ट सुनी, तो वे फिल्ममेकर की कहानी कहने की तरीके से प्रभावित हुए। ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ की बात करें तो इससे राजकुमार हिरानी के बेटे, वीर हिरानी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। साथ ही फिल्ममेकर का OTT स्पेस में भी पहला कदम है। यह सीरीज 03 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या:जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना; अंकित हत्याकांड की कहानी – Haryanvi Singer Ankit Balian Murder In Shamli Argument Over A Call Received At The Gym

खेलो इंडिया डायलॉग:पीएम मोदी आज युवा एथलीटों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर होगा आयोजन – Pm Modi To Address Young Athletes Khelo India Dialogue Event To Be Held Virtually Updates And Details

रक्षाबंधन पर फ्री बस:29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट – Free Bus Travel On Rakshabandhan Until Midnight On 29 August No Ticket Required For One Passenger

भारत बनाम श्रीलंका Live Score:क्या कोलंबो में बारिश डालेगी भारत की जीत में बाधा, श्रीलंका के खिलाफ कसा शिकंजा – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 5 Match Scorecard Ball By Ball Updates

एशियाई खेल:एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती,  जापान में जगह की किल्लत, जानें अब तक कितनी पहुंची एंट्री – Asian Games 2026: Asiad Contingent To Be Shorter Due To Space Constraints In Japan Know All Details

आज का राशिफल:कन्या सहित इन चार राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, भाग्य रहेगा मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 27 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment