समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों ने सियासी माहौल गरमा दिया है। इस मामले को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की भारी नाराजगी के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियों के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है? विवाद शुरू से कहां हुआ? सपा ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी? अखिलेश ने इस मामले में क्या कहा? विवाद बढ़ने पर क्या कार्रवाई हुई? मामला कोर्ट तक पहुंचा तो क्या हुआ? मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ इस घटना पर क्या बोले?
क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव की बेटी अदिति को लेकर एक आपत्तिजनकर पोस्ट शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर मनगढंत बातें लिखकर ये बताने की कोशिश की जा रही है कि अखिलेश के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अदिति परिवार के खिलाफ हो गई हैं। पोस्ट में झूठा दावा किया जा रहा है कि वो परिवार के संपर्क में नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद सपा ने क्या प्रतिक्रिया दी?
पोस्ट वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों में सपा नेताओं की ओर एफआईआर दर्ज कराई गई। अलग-अलग जगह दर्ज की एफआईआर के बाद पुलिस हरकत में आई। कुछ जगहों पर शिकायतकर्ताओं ने नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इन पर भी कार्रवाई हो रही है।