लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis:अमेरिकी नौसेना के हमले पर जयशंकर ने रूबियो से की बात, जताई नाराजगी; 3 भारतीयों की हुई थी मौत – India Strongly Protests Us Navy Strike In Gulf After Death Of Three Indian Mariners Jaishankar Speaks To Marco

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक तनाव सामने आया है। इस घटना में तीन भारतीय मरीनर्स की मौत हो गई, जिसके बाद भारत ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से फोन पर बातचीत की और भारत की गंभीर आपत्ति स्पष्ट रूप से सामने रखी। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर इस तरह की घातक कार्रवाई किसी भी रूप में उचित नहीं ठहराई जा सकती।

जयशंकर ने अपने आधिकारिक बयान और ट्वीट में लिखा “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई पर भारत का कड़ा विरोध दोहराया, जिसमें तीन भारतीय मरीनर्स की मौत हो गई। वाणिज्यिक शिपिंग पर इस तरह की घातक कार्रवाई को उचित नहीं ठहराया जा सकता।”

भारत में ईरानी दूतावास ने अमेरिकी आरोपों को किया खारिज

भारत में ईरान के दूतावास ने अमेरिका द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक भारतीय जहाज को लेकर ईरान पर सवाल उठाए गए थे। दूतावास ने इन दावों को पूरी तरह से निराधार बताया है। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का यह आरोप कि इस घटना में ईरान की भूमिका है, पूरी तरह गलत और आधारहीन है। 

उन्होंने इसे एक ऐसा प्रयास बताया, जिसका उद्देश्य वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाना है। बयान में आगे कहा गया कि हाल के दिनों में अमेरिका द्वारा भारतीय जहाजों पर की गई कार्रवाई के चलते तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है, लेकिन इस गंभीर मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। ईरान ने इन आरोपों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी देश पर इस तरह का आरोप लगाना अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले धमकी:मेल में लिखा-स्टेज के नीचे आईईडी है, स्कूल-मंदिर उड़ा देंगे – Threat Ahead Of Amit Shah Rally In Jalandhar Warning Of Ied Bomb Blast Investigative Agencies On Alert

शनि गोचर:साल 2027 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, पूरी हो सकती है धन समेत कई इच्छाएं – Shani Nakshatra Parivartan 2027 Shani Gochar 2027 Good Impact On These Zodiac Signs

Box Office Collection Nani The Paradise The Vvaan Hanuman Ansh Mirzapur Movie – Entertainment News: Amar Ujala

बिहार में फिर कपल से बदसलूकी का वीडियो वायरल:गया की पहाड़ी पर युवकों ने घेरा, गाली-गलौज और चाबी छीनने का आरोप – Another Shocking Video From Bihar Couple Harassed And Abused By Youth On Gaya Hills Keys Snapped

एसआईआर-यूजीसी बन सकते हैं सिरदर्द:नवीन बोले- सीएम योगी को पीएम मोदी का पूरा आशीर्वाद, दूरी की खबरें भ्रामक – Sir-ugc Can Be Headache For Bjp Nitin Navin Says Cm Yogi Has Full Blessings Of Pm Modi Rift Reports Misleading

1 अक्तूबर से नए नियम:कल से होने जा रहे हैं ये जरूरी बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं – New Rules From October 1, 2026: Lpg Subsidy, Fd And Birth-death Registration Rules To Change

Leave a Comment