लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘नेहरू थे सबसे लंबे समय तक Pm’:खरगे का मोदी पर निशाना, कहा- इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने से सच्चाई नहीं बदलती – Mallikarjun Kharge Lashed Out Pm Modi Over Congress Criticism Says Distorting History Does Not Change Truth

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमलों का जवाब देते हुए कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां हैं।

खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नारेबाजी के अलावा कुछ नहीं किया है, जबकि देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के जाल में फंसाए रखा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने से सच्चाई नहीं बदलती। जवाहरलाल नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे। उनके नाम लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का भी रिकॉर्ड है। इंदिरा गांधी दूसरे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं।”

खरगे ने पीएम मोदी से पूछे ये सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, “अब भाजपा को यह साबित करने के लिए कि स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव के बाद सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री कौन रहा, एक नई और हास्यास्पद वर्ग बनाना पड़ रहा है।” उन्होंने सवाल किया, “देश को यह भी याद दिलाइए कि सरदार वल्लभभाई पटेल किसकी कैबिनेट में उपप्रधानमंत्री थे? बाबा साहेब बीआर आंबेडकर किसकी कैबिनेट में कानून मंत्री थे? और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किसकी कैबिनेट में मंत्री थे?”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों की आय दोगुनी करने, भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, 2023 तक बुलेट ट्रेन, जीएसटी, नोटबंदी और नई शिक्षा नीति जैसे मुद्दों पर सरकार ने केवल प्रचार, विफलता और जनता के भरोसे के साथ विश्वासघात किया है।

खरगे बोले- NDA की उपलब्धि इवेंट मैनेजमेंट और मनगढ़ंत कहानियां

उन्होंने कहा कि अब सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर केवल “इवेंट मैनेजमेंट और गढ़ी हुई कहानियां” बची हैं। खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसके शासनकाल के दौरान धीमी आर्थिक वृद्धि को चालाकी से हिंदू ग्रोथ रेट कहा गया, जबकि उसे कांग्रेस ग्रोथ रेट कहा जाना चाहिए था क्योंकि उस दौर में शासन, नीति, नीयत और निर्णायक नेतृत्व का अभाव था।

पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से एनडीए शासन के 12 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह रही कि देश कांग्रेस के दुष्चक्र से बाहर निकला और लोगों ने राजनीतिक स्थिरता तथा निर्णायक शासन का महत्व समझा। अपने 37 मिनट के भाषण में मोदी ने सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित भारत के अपने विजन का जिक्र करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना किसी एक व्यक्ति या दल का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प बन चुका है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उसके शासनकाल में देश “लाचारी, अभाव और हीन भावना” के गर्त में चला गया था। पीएम मोदी ने कहा, “देश को यह मानने के लिए तैयार कर दिया गया था कि भारत में विकास हमेशा धीमी गति से ही होगा और तेज विकास यहां संभव नहीं है। बड़ी चतुराई से इस धीमी वृद्धि को ‘हिंदू ग्रोथ रेट’ का नाम दिया गया, जबकि इसकी शैली, जिम्मेदारी और विफलता पूरी तरह कांग्रेस की थी और इसका ठीकरा देश की विशाल हिंदू आबादी पर फोड़ दिया गया।”

पीएम मोदी के नाम जुड़ा नया कीर्तिमान

उन्होंने कहा, “इसे ‘कांग्रेस ग्रोथ रेट’ कहा जाना चाहिए था। यह कांग्रेस ग्रोथ रेट शासन, नीति, नीयत और निर्णायकता के पूर्ण अभाव का प्रतीक था।” पीएम मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार एनडीए सरकार बनने पर देश ने तेज विकास की झलक देखी थी। हालांकि 2004 में देश फिर अस्थिरता के दौर में लौट गया।

पीएम मोदी ने बुधवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर विश्व नेताओं के बधाई संदेश, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उनका अभिनंदन किया गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान:बघाई ने पीट हेगसेथ के बयान पर बोला हमला, कहा- 9/11 की आड़ में ईरान के खिलाफ जंग को सही ठहरा रहा अमेरिका – Perpetrators Were Not Iranians Baghaei Slams Hegseth For Using 9/11 Anniversary To Justify War Against Iran

एक्सप्लेनर:रूस का एसयू-57 कितना ताकतवर, भारत को पांचवीं पीढ़ी के जेट का ऑफर क्यों, लड़ाकू विमान में खास क्या? – Explainer: How Powerful Is Russia’s Su-57, And Why Is India Being Offered The Fifth-generation Fighter?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

Leave a Comment