लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:भीषण गर्मी के बीच कटौती से उपभोक्ता हुए उग्र, आधी रात को उपकेंद्रों का घेराव; कर्मियों ने खुद को किया बंद – Lucknow: Consumers Furious Over Power Cuts Amid Scorching Heat, Blockade Of Substations At Midnight; Employees

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 दुबग्गा क्षेत्र के एफसीआई उपकेंद्र तहत आदर्श विहार फीडर से जुड़े लगभग चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली सोमवार रात 11:30 से मंगलवार की सुबह 4:30 बजे तक बाधित रही। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से नाराज उपभोक्ता आधी रात में उपकेंद्र पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख उपकेंद्र के कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग लौट गए। कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी के चलते ओवरलोडिंग के कारण कई इलाकों में केबल जलने से आपूर्ति बार-बार बाधित होती है जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

15 कर्मचारियों पर 26 हजार उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी

एफसीआई उपकेंद्र पर मौजूदा समय में 15 कर्मचारी हैं। दिन और रात की पाली में सात-सात कर्मचारी कार्य करते हैं। इन पर 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी है। कर्मचारियों के अनुसार यहां 30 कर्मियों की जरूरत है। उच्च अधिकारियों की उदासीनता से उपकेंद्र पर आए दिन हंगामे की स्थिति बनती है लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

एक के बाद एक जले दो ट्रांसफार्मर

दुबग्गा क्षेत्र के प्रतीक विहार कॉलोनी में 250 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लगने से करीब एक घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। इससे अफरातफरी का माहौल बना रहा। लपटों में 10 मीटर केबल भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। विभाग ने 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन ओवरलोडिंग के कारण वह भी कुछ घंटों बाद फुंक गया। इससे करीब 10 घंटे तक लोगों को गर्मी-उमस में बिजली संकट से जूझना पड़ा सोमवार को तीसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया जिसके बाद शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Strait Of Hormuz:’अधिकृत’ देशों के होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा ईरान, क्या बताई वजह? – Iran Approves Service Fees For “authorised” Ships Transiting Strait Of Hormuz

चारधाम यात्रा:मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार – Char Dham Yatra 2026 On Way To New Record Pilgrims Count Crosses 48 Lakh

वायरस अटैक:दिल्ली समेत 6 राज्यों में फैला स्वाइन फ्लू, राजधानी में 8 गुना बढ़े मामले; आईसीएमआर ने किया सावधान – Swine Flu Spreads To Six States, Including Delhi

दिल्ली:रोड रेज में एफआईआर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान – Delhi: Road Rage Fir Challenged In Supreme Court

ईरान का दावा:खोज निकाला नया गैस भंडार, 15 साल तक होगी आपूर्ति; तेल मंत्री ने क्या बताया? – Iran Discovers New Gas Field In Southern Fars Province, Says Oil Minister Paknejad

Miss Universe India 2026:टॉप-5 फाइनलिस्ट में केरल से उत्तराखंड तक की सुंदरियां, मिस यूनिवर्स 2026 खिताब किसे? – Miss Universe India 2026 Grand Finale Crown Winner And Top 5 Vaishnavi Tejashwini Kaziah Liz Anushri Anubha

Leave a Comment