लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शौर्य को सम्मान:मरणोपरांत बेटे को पदक मिलने पर भावुक हुई मां, राष्ट्रपति की आंखें भी नम; देखें पूरी सूची – Shaurya Chakra Award Indian Army Police Bravery President Honour

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह में सोमवार को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए। भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक लक्ष्मण केवट और निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।

कर्नल नितेश भारती भी शौर्य चक्र से सम्मानित

सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तीन आतंकवादियों को मार गिराते हुए असाधारण साहस और वीरता का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन से हैं।  

 

दिलना ए और रूपा के को भी शौर्य चक्र 

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए को नविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दौरान असाधारण साहस, समुद्री कौशल और अद्भुत धैर्य दिखाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

राइफलमैन ध्रुबा ज्योति दत्ता और नायक राहुल सिंह को उनकी असाधारण बहादुरी, साहस और कर्तव्य-निष्ठा के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, मेजर शिवंत यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल नीतेश भरत शुक्ला को उनके असाधारण साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा और देश के लिए विशिष्ट सेवा के सम्मान में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: प. बंगाल में केंद्र सरकार के कर्मियों से जुड़े मामलों की जांच कर सकेगी CBI, राज्य सरकार से मिली सहमति

सिपाही मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

वहीं, सिपाही जंजाल प्रवीण प्रभाकर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें राष्ट्र की सेवा में असाधारण वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में भावुक कर देने वाला पल

राष्ट्रपति भवन में आयोजित  रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान जब एक बलिदानी जवान जंजाल प्रवीण प्रभाकर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया, तो सम्मान लेने आईं उनकी मां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं। इस भावुक दृश्य को देखकर खुद राष्ट्रपति की भी आंखें नम हो गईं।




वीर चक्र से किन लोगों को सम्मानित किया गया?

नायब सूबेदार सतीश कुमार को उनकी असाधारण वीरता, अटूट साहस और कर्तव्य-पालन के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट, विंग कमांडर (अब ग्रुप कैप्टन) जॉय चंद्रा, ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा और ग्रुप कैप्टन रंजीत सिंह सिद्धू को असाधारण वीरता, साहस और विशिष्ट सेवा के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया।

कीर्ति चक्र प्राप्तकर्ता


  • लांस नायक मीनाक्षी सुंदरम ए- रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी, 34 राष्ट्रीय राइफल्स से संबद्ध

  • नायब सूबेदार दोलेश्वर सुब्बा – 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)

  • मेजर अर्शदीप सिंह – 1 असम राइफल्स

  • एयर कमोडोर प्रशांत बालकृष्णन नायर- भारतीय वायुसेना

  • कैप्टन लालरिनावमा सैलो – 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)

वीर चक्र प्राप्तकर्ता


  • कर्नल कोषांक लाम्बा – भारतीय सेना

  • ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू – भारतीय वायुसेना

  • ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा – भारतीय वायुसेना

  • ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी – भारतीय वायुसेना

  • ग्रुप कैप्टन कुनाल कालरा – भारतीय वायुसेना

मरणोपरांत सम्मानित

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)


  • सिपाही जंजाल प्रवीन प्रभाकर – महार रेजिमेंट

  • लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी – आर्मी सर्विस कोर

वीर चक्र (मरणोपरांत)


  • राइफलमैन सुनील कुमार – जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री

  • केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के दो कर्मी (नाम विज्ञप्ति में नहीं दिए गए)

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)


  • लांस दफादार बलदेव चंद – 4 राष्ट्रीय राइफल्स



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iran-us Talks:ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं – Iran Rejects Trumps Claim Of Us Talks Says Begging For Negotiations Is Not In Our Dna

69000 शिक्षक भर्ती:सरकार बोली पहले से नियुक्त को प्रभावित किए बना समायोजन, कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 69000 Teacher Recruitment: Government Bids To Make Adjustments Without Affecting Those Already Appointed

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan:राहुल ने की प्रदर्शनकारी इरफान से मुलाकात, बोले- ऐसे युवा ही देश की ताकत – Rahul Gandhi Meets Cjp Protester Mohammad Irfan

Iran-us War:क्या ईरान ने मानी हार? ट्रंप बोले- ‘हमले रोकने की गुहार लगाई; खुद बढ़ाया बातचीत का हाथ – Has Iran Conceded Defeat Trump Says They Pleaded To Stop Attacks They Themselves Extended Hand For Talks

‘राम कपूर की आदत है लोगों को किस करने की’; नमन शॉ का चौंकाने वाला खुलासा; कहा- ‘उनकी वजह से मुझ पर सवाल उठे’ – Naman Shaw Recalled Incident From Kasamh Se Set About Ram Kapoor Behaviour Says Ram Has Habit Kissing People

Pm Modi:जेन-जी से दोस्ती के लिए बदला पीएम मोदी का अंदाज, इंस्टाग्राम पर छह दिन में 26 लाख नए फॉलोअर्स – Pm-modi-instagram-reels-strategy-gen-z-followers-engagement-growth

Leave a Comment