लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘किस्मत का साथ होना…’, इंडस्ट्री में बढ़ते कंपटीशन पर सैफ अली खान ने बच्चों को दी सलाह

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने करियर, मुश्किल दिनों और संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है. साथ ही सारा और इब्राहिम को लेकर भी कई बातें बताई है. 

मुश्किल समय के बारे में की बात

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि एक समय था, जब वो मौके मिलने के बाद भी काम नहीं करना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं इसलिए टिक पाया क्योंकि उस समय कोई भी उन फिल्मों को नहीं करना चाहता था, जो मैं कर रहा था. ऐसा नहीं था कि मुझे अच्छी फिल्में मिल रही थीं. मेरे करियर में गिरावट भी आई थी, लेकिन फिर किस्मत ने मेरा साथ दिया.’

उन्होंने अपने बच्चों सारा और इब्राहिम के बारे में कहा, ‘जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वो समय ज्यादा आसान और माफ करने वाला था. आज के कलाकारों को हमसे कहीं ज्यादा तैयारी करके आना पड़ता है. हालांकि तैयारी का तरीका अब पूरी तरह बदल चुका है, लेकिन कुछ कलाकार हमेशा से ही अपने काम के लिए तैयारी रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: ’60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?’ आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, ‘मैने 40 साल के…’

कंपटीशन को लेकर सैफ का बयान

सैफ ने आगे कहा, ‘मैं उन्हें हमेशा कहता हूं कि ये अलग समय है और आपको अच्छी तैयारी करनी चाहिए. हालांकि कई बार ये निर्माता-निर्देशकों पर भी निर्भर करता है. जब आप 20-22 साल की उम्र में होते हैं तो ये समझना मुश्किल होता है कि आप कितने तैयार हैं. हर कोई खुद को तैयार समझने लगता है और जल्दी सफलता पाना चाहता है. 

आज के समय में बढ़ते कंपटीशन को लेकर सैफ ने कहा, ‘किसी भी जगह सफल होने के लिए किस्मत का साथ होना जरूरी है, लेकिन हमारी इंडस्ट्री अब ज्यादा मुश्किल हो गई है. कंपटीशन पहले भी थी, लेकिन अब लोग पहले की तरह गलतियों को आसानी से माफ नहीं करते. आज कलाकारों के लिए खुद को साबित करना कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है.’

सैफ की आने वाली फिल्में

बता दें कि सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ पिछले महीने रिलीज हुई थी, जिसमें वो पुलिस ऑफिस के किरदार में नजर आए थे. वहीं वो आने वाले समय में ‘हम हिंदुस्तानी’ और ‘हैवान’ फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘एक्टर्स को ‘नहीं’ कहने की हिम्मत रखनी चाहिए’, ‘पेड्डी’ का जिक्र कर बोलीं अनु अग्रवाल, कहा- ‘सम्मान सबसे जरूरी’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment