भारत के पड़ोसी देश भूटान के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के चलते असम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह से नुकसान की खबर नहीं है। 7 जून 2026 की रात करीब 11.06 बजे भूटान के पास भूकंप आया। जिस जगह भूकंप आया, वह भारत के राज्य असम के कई इलाकों से महज 252 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसके चलते असम में भी झटके महसूस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान का पनुखा इलाके था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे है। पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

