लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Lpg Price Hike:घरेलू Lpg सिलेंडर हुआ महंगा, 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस में 29 रुपये की बढ़ोतरी; जानें नई कीमत – Lpg Price Hike Domestic Cylinder More Expensive, Know New Price Of Delhi Ncr Others Parts Of Country

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून यानी आज से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो जाएगी। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।

क्यों बढ़ाए गए LPG के दाम?

उद्योग सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मार्च में की गई 60 रुपये की वृद्धि के बावजूद तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी बिक्री पर नुकसान उठाना पड़ रहा था। सूत्रों का कहना है कि ताजा संशोधन से पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था। ऐसे में बढ़ती लागत को देखते हुए कीमतों में इजाफा करना आवश्यक माना गया।

शहरवार घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतें


































शहर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (14.2 किग्रा)
दिल्ली ₹942.00
मुंबई ₹941.50
कोलकाता ₹968.00
चेन्नई ₹957.50
पटना ₹1,031.50
जयपुर ₹945.50

तेल कंपनियों पर अब भी दबाव


उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हालिया मूल्य वृद्धि के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां अभी भी पेट्रोल और डीजल को लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं। अनुमान है कि कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 33.6 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉलीवुड पार्टी:डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे – Dimple Kapadia To Neetu Kapoor Natasa Kusha Kapila Orry Navya Celebs Spotted At Abu Jani Sandeep Khosla Event

जिम्मेदार कौन?:55 गज की इमारत के बेसमेंट में चल रहा काम, एमसीडी बेखबर; सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए सवाल – Construction Underway In Basement Of 55-square-yard Building Mcd Unaware Satya Niketan Incident Raise Question

डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें:फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ – Srinagar: Memories Of Kashmir To Unfold On The Ripples Of Dal Lake; Film Festival Begins Today.

आज का शब्द:संतरण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘बढ़ो अभय, विश्वास-चरण धर’ – Aaj Ka Shabd Santaran Sumitranandan Pant Hindi Kavita Badho Abhaya Vishwas Charan Dhar

’13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम’:एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा? – Sir Voter Deletion Sy Quraishi Scam Controversy Voter List

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

Leave a Comment