लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Explainer:ट्रिलियन डॉलर सफर की ओर मस्क, कैसे कई देशों की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा हो जाएगी एक आदमी की दौलत? – The Trillion-dollar Man: How Elon Musk Is Poised To Make Financial History

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंसानों की ओर से होने वाले व्यापार के इतिहास में जो कभी नहीं हुआ, वह अब होने जा रहा है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के पहले ‘ट्रिलियनेयर’ बनने की राह पर हैं। यह एक ऐसी अकल्पनीय संपत्ति है, जिसकी तुलना अब किसी अन्य व्यक्ति से नहीं, बल्कि सीधे कई देशों की कुल अर्थव्यवस्था (जीडीपी) से हो रही है। आखिर मस्क इतनी बड़ी संपत्ति के मालिक कैसे बन रहे हैं और एक ट्रिलियन डॉलर की वास्तविक अहमियत क्या है? 


आइए इस पूरे विषय को आसान सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं।

सवाल: मस्क अचानक ट्रिलियनेयर बनने के इतने करीब कैसे पहुंच गए?

जवाब: एलन मस्क के पास वर्तमान में टेस्ला के सीईओ के रूप में लगभग 273 बिलियन डॉलर (25.93 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति है। ब्लमबर्ग के अनुसार उनकी सभी कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी के हिसाब से उनकी कुल नेटवर्थ करीब 703 अरब डॉलर के करीब है। लेकिन असली गेमचेंजर उनकी रॉकेट और एआई कंपनी स्पेसएक्स का आगामी आईपीओ है। अगले सप्ताह संभावित इस आईपीओ में स्पेसएक्स का कुल मूल्यांकन 1.77 ट्रिलियन डॉलर (168.15 लाख करोड़ रुपये) होने का अनुमान है। चूंकि मस्क के पास कंपनी के लगभग आधे शेयर हैं, इसलिए इस आईपीओ से उनकी संपत्ति में सीधे 841 बिलियन डॉलर (79.89 लाख करोड़ रुपये) का इजाफा हो सकता है। इन दोनों कंपनियों को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति 1.11 ट्रिलियन डॉलर (105.45 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच जाएगी।

सवाल: एक ट्रिलियन डॉलर आखिर कितनी बड़ी रकम होती है?

जवाब: एक ट्रिलियन डॉलर (करीब 95 लाख करोड़ रुपये) का मतलब है एक हजार बिलियन (यानी एक लाख करोड़ डॉलर)। इसे आम इंसान के नजरिए से समझना लगभग नामुमकिन है। अगर आप हर दिन, हर घंटे 1 मिलियन डॉलर (9.5 करोड़ रुपये) खर्च करें, तो भी 1 ट्रिलियन डॉलर (95 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने में आपको 100 साल (एक सदी) से ज्यादा का वक्त लग जाएगा। हालांकि, मस्क की यह दौलत बैंक में रखे नकद  के रूप में नहीं होगी, बल्कि यह शेयरों में दर्ज ‘कागजी संपत्ति’ होगी, जो पूरी तरह से निवेशकों के भविष्य के मूल्यांकन पर टिकी होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind W Vs Pak W Live Score:पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला – Ind W Vs Pak W Live Score: Women’s Asia Cup 2026 India Vs Pakistan Women Today Match Scorecard Updates

पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर:बच्चों से की बातचीत, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में लिया हिस्सा – Pm-modi-travels-by-delhi-metro-talks-to-children-attend-srcc-centenary-celebration-updates

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2 Films Collection Falls A Bit After Strong Start – Entertainment News: Amar Ujala

कीव पर तीन दिन के लिए रोके रूसी हमले:रूस-यूक्रेन युद्ध में नई पहल की क्या वजह, पुतिन ने क्यों दिया ये आदेश? – Vladimir-putin-orders-russia-to-halt-kyiv-strikes-us-envoys-visit-steve-witkoff-jared-kushner

एक्सप्लेनर:अमेरिका में रखा अपना सोना क्यों निकाल रहे यूरोपीय देश, ये कैसे संकट की आहट; भारत का क्या हाल? – Explainer Why European Countries Repatriating Gold From Us Federal Reserve India Status America

महाराष्ट्र में परीक्षा से परिणाम तक बदलेगी व्यवस्था:सरकार ने बनाई समिति; किसके हाथ कमान क्या-क्या होगा काम? – Maharashtra Govt Recruitment Exam System Review Committee

Leave a Comment