लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार:पूर्व Cm राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप – Ruckus In Bihar Over Security Cut: Former Cm Rabri Devi Sends Security Personnel Back From Her Residence

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलाव को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। एक ओर राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने को लेकर सरकार से टकराव की स्थिति में हैं, वहीं शनिवार को उन्होंने अपने आवास के बाहर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।

राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर दिखा सन्नाटा

शनिवार सुबह राबड़ी देवी के सरकारी आवास के बाहर कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया और परिसर के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच राजद ने सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।

राजद ने लगाया अपमानित करने का आरोप 

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने आका के निर्देश पर लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा में भारी कटौती की है और यह कदम उन्हें अपमानित करने की मंशा से उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि कभी मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है तो कभी सुरक्षा में कटौती कर अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। यह राजनीति नहीं, बल्कि विपक्ष को कमजोर और अपमानित करने की साजिश है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और विपक्ष जनता के भरोसे आगे बढ़ेगा। शक्ति सिंह यादव ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में राजद के अन्य नेता भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर सकते हैं।

लालू-राबड़ी को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा समाप्त 

दरअसल, शुक्रवार को बिहार सरकार ने राज्य सुरक्षा समिति की सिफारिशों के आधार पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी थी। इसके स्थान पर उन्हें विशेष सुरक्षा दल (एसएसजी) की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

नई व्यवस्था के तहत राबड़ी देवी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) के दो से आठ हाउस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला अंगरक्षक, तीन वर्दीधारी अंगरक्षक, एक बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कॉर्ट वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीट का समीकरण:तीन दशक, सात चुनाव से किशनी में सपा का दबदबा; Bjp को पहली जीत का इंतजार; ऐसा है यहां का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Mainpuri Kishni Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

शुभमन गिल का जन्मदिन:अंडर-19 विश्व कप से बनाई पहचान, कम उम्र में मिली कप्तानी; बने भारतीय क्रिकेट का सितारा – Indian Odi And Test Captain Shubman Gill Birthday Know Career Profile And Stats In Hindi Reactions

पीजी में दस्तावेज देखिए, सिर्फ कमरा नहीं:पीजी लेते वक्त अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान, सुरक्षा के लिए जरूरी – Check Documents In Pgs Not Just Rooms Parents Should Keep These Things In Mind When Booking A Pg

दिल्ली:हादसे हुए, जांच कमेटियां बैठीं, रिपोर्ट आई, लेकिन जवाबदेही अधूरी, कार्रवाई में रहा अलग-अलग पैमाना – Accidents Occurred Investigation Committees Were Formed Reports Were Released But Accountability Remained Inco

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026:साफ हवा के मामले में देश में सबसे आगे लखनऊ, 130 शहरों की रैंकिंग में कौन-कहां? – 5th Swachh Vayu Sarvekshan Awards 2026 Best Performing Cities And Wards Best Management Practices Under Ncap

इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी 87वीं बैठक:राजेंद्र दर्डा आईएनएस अध्यक्ष चुने गए, तन्मय माहेश्वरी डिप्टी प्रेसिडेंट – Indian Newspaper Society 87th Meeting Rajendra Darda Ins President Tanmay Maheshwari Deputy President

Leave a Comment