लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुंह बंद रखो’:tmc की हार के बाद पहली बैठक में ममता के तेवरों से भड़के विधायक, साहा ने बताया बगावत का कारण – Mamata Banerjee Advice No Word On Abhishek Expelled Sandipan Saha Tells Inside Story Of Rebellion Within Tmc

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपना वजूद बचाने की चुनौती से जूझ रही है। टीएमसी के 80 में से 60 विधायकों के पार्टी से बगावत करने का दावा किया जा रहा है। बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद विधायकों के बगावत करने की आखिर क्या वजह रही, इसका खुलासा अब पार्टी से निष्कासित नेता संदीपन साहा ने कर दिया है। 

संदीपन साहा ने बताया कि टीएमसी में औपचारिक तौर पर बगावत की नींव चुनाव नतीजे आने के बाद छह मई को हुई पार्टी बैठक में ही पड़ गई थी। उन्होंने पार्टी की आंतरिक कार्यप्रणाली और नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: बंगाल में तृणमूल नेताओं पर शिकंजा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, धोखाधड़ी और हथियार के मामलों में गिरफ्तारियां

कहां से भड़की टीएमसी में बगावत की आग?

टीएमसी के निष्कासित नेता साहा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का ‘ट्रिगर पॉइंट’ पार्टी की चुनावी हार के बाद आया। उन्होंने कहा कि जब वे पार्टी की बैठक में शामिल हुए, तो सभी विधायकों को एक निर्देश जारी किया गया कि अभिषेक बनर्जी के बारे में कोई भी आलोचनात्मक शब्द कहने की इजाजत नहीं होगी। 

उन्होंने कहा, ”इसके बजाय, उन्हें निर्देश दिया गया कि अभिषेक बनर्जी ने ‘असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन’ किया है और सभी को खड़े होकर तालियां बजानी होंगी। इसमें ऐसे विधायक भी शामिल थे जो तब से विधानसभा में सेवा कर रहे थे, जब संभवतः अभिषेक बनर्जी स्कूल में पढ़ रहे थे। उन्हें भी खड़े होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर किया गया।”

विधायकों के मन में भरा शक और हो गई पार्टी में टूट

साहा ने आगे कहा, “स्वाभाविक रूप से ऐसी घटना मन में असहजता पैदा करती है। आज जब लोगों को इस रवैये को खारिज करने का अवसर मिला है, तो वे ठीक वही कर रहे हैं।” उन्होंने पार्टी के 60 बागी विधायकों के मुद्दे पर कहा कि कुछ ऐसे विधायक भी थे, जो विपक्ष के नेता (एलओपी) के चयन के समय मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके नाम बड़े अक्षरों में दर्ज कर दिए गए।

संदीपन साहा ने कहा, “अगर इसे नैतिकता के नजरिए से देखा जाए, तो सवाल उठता है कि जब आपके पास पहले से ही आवश्यक संख्या थी, तब भी आपने इस तरह की प्रक्रिया क्यों अपनाई। इससे हम सभी के मन में संदेह पैदा हुआ।” उन्होंने बताया कि जब उन्होंने और सहयोगियों ने इस पर आपत्ति जताई, तो विधानसभा अध्यक्ष को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया। इसके बाद अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए।

क्यों लिया पार्टी से अलग होने का फैसला?

साहा ने कहा, “जैसे ही जांच शुरू हुई, ऐसे सबूत सामने आने लगे जो इन आरोपों की पुष्टि करते थे। इसके बाद अन्य विधायक भी हमसे संपर्क करने लगे।” उन्होंने कहा कि आपसी चर्चा के बाद बागी विधायकों ने यह निष्कर्ष निकाला कि अगर उन्हें विधानसभा के भीतर प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभानी हैं और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों की सेवा करनी है, तो उन्हें एक अलग समूह बनाना होगा।

ये भी पढ़ें: BJP vs TMC In Bengal: टीएमसी में फूट के बीच बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, संदीपन साहा के खिलाफ मार्च निकाला

साहा ने कहा, “हमने यह भी तय किया कि यह समूह ‘मुख्य विपक्ष’ के रूप में काम करेगा और विपक्ष के नेता का चयन भी इसी समूह के भीतर से किया जाएगा, ताकि हम विधानसभा में अपनी भूमिका पूरी गंभीरता और प्रभावशीलता के साथ निभा सकें।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey Box Office Collection Day 5 Total Earning Of Nolan Film On Tuesday – Entertainment News: Amar Ujala

Congress Protest:दिल्ली पुलिस को Crpf की जेड प्लस सुरक्षा से क्यों जूझना पड़ा? राहुल की हिरासत पर कैसा संघर्ष – Neet Row Congress Protest Why Delhi Police Contend With Rahul Gandhi Z-plus Crpf Security During Detention

त्विषा शर्मा मौत:100 साल की मां की देखभाल के आधार पर मांगी जमानत, गिरिबाला सिंह की याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ी – Twisha Sharma Death Bail Plea Basis Care Of Centenarian Mother Giribala Singh Petition Hearing Adjourned

25 साल की कानूनी लड़ाई:crpf के रिटायर्ड अधिकारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, सरकार को क्या निर्देश दिया? – Supreme Court Orders Back Wages Revised Pension For Retired Crpf Officer After 25 Years

Pm आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल गांधी की नाक से बहता दिखा खून, जबरन धरनास्थल से हटाया; पुलिस हिरासत में – Pm Residence Congress Protest Police Remove Rahul Gandhi From Site Blood Seen From Nose In Picture Videos

कल का मौसम:दिल्ली-ncr में तीन दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया कैसे रहेंगे अगले छह दिन? – Kal Ka Mausam Rain In Delhi-ncr For Three Days

Leave a Comment