लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब नहीं दिखेगी आपकी बहन’:एफबी पर पोस्ट कर राजस्थान की चर्चित इन्फ्लुएंसर ने खाया जहर, किस बात से थीं परेशान? – Popular Rajasthan Content Creator Attempts Suicide After Leaving Emotional Facebook Post

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जोधपुर में सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लगातार ट्रोलिंग और मानसिक दबाव से परेशान एक महिला इन्फ्लूएंसर ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना बुधवार सुबह बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी इलाके की है। बताया जा रहा है कि महिला कंटेंट क्रिएटर अनीता बिश्नोई ने यह कदम उठाने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद परिजनों और परिचितों में चिंता बढ़ गई थी।

वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, अनीता बिश्नोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक मुद्दों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें पारंपरिक जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को लेकर अपनी बात रखी थी। इसी वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में कही गई कुछ बातों को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और अन्य कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

किस पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कि अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने बदलती जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को लेकर अपनी राय व्यक्त की थी। वीडियो में उन्होंने कहा था-

‘कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी। रोटी हो गई ब्रेड तो ताकत कहां से आएगी। फूल हो गए प्लास्टिक के तो खुशबू कहां से आएगी। चेहरा हो गया मेकअप का तो सादगी कहां से आएगी। खाना हो गया होटल का, स्वाद कहां से आएगा। इंसान हो गए पैसे के तो प्रेम कहां से आएगा। क्यों भाया, सही कही न मैंने।’


ये भी पढ़ें-  घरेलू विवाद का खूनी अंत: भतीजे ने ताऊ को घर में घुसकर मारी गोली, पूर्व CRPF जवान की हैवानियत दहल उठा गांव

पत्नी को बदनाम करने की कोशिश हो रही थी

अनीता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी पत्नी को बदनाम करने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की बात भी हुई थी, लेकिन अनीता ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था। घटना के दिन दीनाराम घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान उन्हें परिचितों से अनीता की सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिली। जब वे घर पहुंचे तो पता चला कि अनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल, अनीता बिश्नोई का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही हैं। वहीं, इस घटना ने सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गाजियाबाद:‘मां-बाप को भी पीटूंगा…’, दोस्तों ने व्हाट्सएप पर की थी बुलिंग, छात्रा ने परेशान होकर लगाया फंदा – Distressed After Being Bullied By Friends On Whatsapp, A Female Student Hanged Herself

एशियाई खेलों में कैसा रहा है भारत का सफर?:हर संस्करण में लिया हिस्सा, किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? – India’s Journey At Asian Games Participated In Every Edition Know Indian Athlete Have Won The Most Medals

ब्रिक्स Live:10:50 पर शुरू होगा ब्रिक्स का ओपन सेशन, चार विदेशी राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी – Brics 2026 Live Updates Putin Back To Russia Iran Abu Dhabi Pezeshkian Crown Prince Meet Photo News Highlights

Know Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection Amid Haiwaan Release – Entertainment News: Amar Ujala

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां – Sagar Toxic Liquor Tragedy Wanted Gangster Shivanjay Rajput Injured In Police Encounter

दिल्ली:भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में – Over 50 Members Of The Tibetan Youth Congress Were Detained By The Delhi Police

Leave a Comment