लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली:भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में – Over 50 Members Of The Tibetan Youth Congress Were Detained By The Delhi Police

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। गौरतलब है कि इन दिनों प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। देश में तमाम विदेशी मेहमान आए हुए हैं। पुलिस का पहरा भी सख्त है। 

हालांकि कल रात 8 बजे समाचार एजेंसी पीटीआई ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक पांच तिब्बती नागरिकों को हिरासत में लिया गया। पीटीआई ने कहा कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने प्रगति मैदान के पास कम से कम पांच तिब्बती नागरिकों को हिरासत में लिया। आरोप है कि ये लोग BRICS समिट के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दिल्ली दौरे के विरोध में इकट्ठा हुए थे।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हुए, जिनमें प्रगति मैदान टनल से हिरासत में लिए गए कुछ लोग कथित तौर पर खंभों पर चढ़ते और चीनी प्रतिनिधिमंडल के लिए लगाए गए पोस्टर फाड़ने की कोशिश करते दिखे। सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों को प्रगति मैदान के पास एक टनल से पकड़ा गया, जहां वे कथित तौर पर समिट के लिए दिल्ली आए चीनी प्रतिनिधिमंडल के विरोध में जमा हुए थे।

उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में भी एक तिब्बती समूह के सदस्य इकट्ठा हुए और शी के भारत दौरे के विरोध में मार्च निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी को भी कानून-व्यवस्था तोड़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

चीन ने 10 सितंबर को घोषणा की थी कि शी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में शामिल होंगे। ये विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहे हैं जब समिट और चीनी राष्ट्रपति के दौरे से पहले राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां – Sagar Toxic Liquor Tragedy Wanted Gangster Shivanjay Rajput Injured In Police Encounter

सुर्खियां:ब्रिक्स सम्मेलन से बदली दिल्ली की सूरत; हरीश रावत छोड़ेंगे पद; जोमैटो ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका – Top News 13 September 2026 Brics Summit Pm Modi Zomato Cash Fee Shreyas Iyyer

विवाह, विवाद और विच्छेद:शादी के तीन साल बाद सहमति तलाक, पत्नी ने चप्पल तक मांग लीं वापस; अब दोनों की अलग राह – Divorce By Mutual Consent Three Years Into The Marriage; Wife Even Demanded The Return Of Her Slippers

सजने-संवरने पर करोड़ों फूंके:नेतन्याहू के मेकअप  पर सबसे ज्यादा खर्च, विदेशी दौरों में भी खूब उड़ा पैसा – Israel Pm Makeup Expenses Netanyahu Billions Spent On Styling

दिल्ली आजकल:ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर – Delhi: Brics Summit Brings Back The Connaught Place Of The 80s

गोपेश्वर:बदरीनाथ के तप्तकुंड में ज्यादा डुबकी सेहत के लिए खतरनाक, जानलेवा हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया – Taking Too Many Dips In The Tapt Kund At Badrinath Is Hazardous To Health

Leave a Comment