लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मौत के महीनों बाद खामेनेई का अंतिम संस्कार:ईरान में तीन दिन का राजकीय शोक, कई शहरों में निकाले जाएंगे जुलूस – Iran Announces Three Day State Funeral For Ayatollah Ali Khamenei

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार होगा। सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है। खामेनेई अमेरिका-इस्राइल युद्ध के पहले दिन मारे गए थे। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया ने दी है। तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कई बड़े शहरों में शोक जुलूस निकाले जाएंगे।

तीन बड़े शहरों में जुटेंगे लोग

ईरानी मीडिया आईआरआईबी के मुताबिक, ये जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकलेंगे। इन तीनों जगहों पर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा चलेगा। तेहरान प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान में दो करोड़ लोग आ सकते हैं। प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने का इंतजाम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: West Asia War LIVE: ट्रंप का दावा- रुक गया युद्ध, पर जमीन पर बरस रहे रॉकेट; ईरान को भी गहरा अविश्वास

मौत के महीनों बाद अंतिम संस्कार

यह घोषणा खामेनेई की मौत के कई महीनों बाद हुई है। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक दफनाने का काम तुरंत होता है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे लंबे समय के लिए टाल दिया था। खामेनेई की मौत 28 फरवरी को उनके घर पर हुए हमले में हुई थी। मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ के कारण तुरंत अंतिम संस्कार मुमकिन नहीं है। अब सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि यह कार्यक्रम जून के मध्य में होगा। हालांकि अभी पक्की तारीख आना बाकी है।

30 साल से ज्यादा का शासन खत्म

अयातुल्ला अली खामेनेई 86 साल के थे। उनके घर के दफ्तर पर हमला हुआ था। इस हमले में उनकी जान चली गई। इसके साथ ही ईरान पर उनका 30 साल से ज्यादा पुराना शासन खत्म हो गया। वे देश के सबसे ताकतवर नेता थे। उनकी मौत पर ईरान में अलग-अलग नजारे दिखे। कुछ लोग सदमे और दुख में थे, तो कुछ हिस्सों में जश्न भी मना। अब उनके बेटे अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना गया है। हालांकि, पद संभालने के बाद से वे जनता के सामने नहीं आए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साकेत बिल्डिंग हादसा, छह की मौत:यूसुफ ने बताया इमारत झुकी है, फिर भी मंजिल जोड़ी जाती रही; नहीं हुई कार्रवाई – Saket Building Collapse, Yusuf Khan Had Filed Complaints With Mcd And Police

चार का कत्ल:रजाई-कंबल से ढके शव, डिटर्जेंट से धोया फर्श, इसलिए किया तेल का उपयोग; सामूहिक हत्याकांड की कहानी – Prayagraj Mass Murder Businessman And His Wife Son And Daughter Killed Bodies Found In Locked House Full Story

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन:आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मंत्रिमंडल की सूची भी होगी साफ – Karnataka Political Transition Dk Shivakumar Takes Oath As Chief Minister Cabinet List Updates

Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast – Entertainment News: Amar Ujala

पश्चिम एशिया संकट:रूबियो ने सेना की कार्रवाई का किया बचाव, कहा- ईरान की ताकत हुई पस्त; हिजबुल्ला बना रोड़ा – Hezbollah Is The Impediment To Israel Lebanon Peace Says Marco Rubio

West Asia Crisis:ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच Rbi ने बेचा 12 अरब डॉलर का सोना? रिपोर्ट में बड़ा दावा – Rbi Sold Gold India Holding Decline Foreign Currency Reports Amid West Asia Crisis Us Iran War News Updates

Leave a Comment