लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हाल ही में अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस ने भारत और बॉलीवुड को लेकर खुलकर बात की। बातचीत में एक ऐसा पल भी आया, जब निकोलस को पता चला कि बॉलीवुड में धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ कहा जाता था। यह सुनकर उनकी हैरानी देखने लायक थी। वहीं कैमिला ने इंडियन सिनेमा में काम करने की इच्छा भी जताई।

बॉलीवुड में एक अलग चमक और खुशी है 

जब निकोलस से भारत और बॉलीवुड को लेकर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘मैं अभी तक भारत नहीं आ पाया इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं इस बारे में कुछ बोल पाऊंगा पर मैं इतना जरूर कहूंगा कि भारतीय संस्कृति और खासकर बॉलीवुड के बारे में मैंने जो कुछ देखा है, उसमें एक अलग चमक और खुशी है। हमारी फिल्म में भी कुछ हद तक वही टोन देखने को मिलती है।’




Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast

‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’
– फोटो : सोशल मीडिया


ऐसी सुपरहीरो फिल्म पहले कभी नहीं देखी 

वहीं फिल्म पर बात करते हुए कैमिला मेंडेस ने बताया कि यह फिल्म उन्हें बाकी सुपरहीरो फिल्मों से अलग क्यों लगती है? कैमिला ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने प्रभावित किया कि यह फिल्म हास्य, भावनात्मक कहानी की गंभीरता और विजुअल वर्ल्ड-बिल्डिंग के बीच कितना शानदार बैलेंस बनाती है।

ट्रैविस नाइट (फिल्म के डायरेक्टर)  के पास इस फिल्म को लेकर बेहद स्पष्ट नजरिया था। मैंने कई सुपरहीरो फिल्में देखी हैं, लेकिन इस तरह की दुनिया पहले कभी नहीं देखी। फिल्म जिस पैमाने पर बनाई गई है और ट्रैविस ने जिस तरह इसे पर्दे पर उतारा है, उसने मुझे काफी प्रभावित किया।’


Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast

‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स’
– फोटो : सोशल मीडिया


‘ही-मैन’ बनना आसान नहीं था

स्क्रीन पर सुपरहीरो का किरदार निभाने की कठिनाईयों पर बात करते हुए निकाेलस ने कहा, ‘फिल्म के कुछ सीन मेरे लिए शारीरिक ही नहीं, भावनात्मक तौर पर भी काफी मुश्किल थे। आप लगातार वर्कआउट कर रहे होते हैं, ज्यादा कपड़े नहीं पहने होते और आपके मन में एक्शन चल रहा होता है। ऐसे में अगर आपको अपनी आंखों में आंसू भी लाने हों तो वह इमोशनल सीन करना काफी मुश्किल हो जाता है।’

ट्रक से छलांग और हवा में उड़ान 

जहां निकोलस को एमोशनल सीन ने चुनौती दी, वहीं कैमिला के लिए एक्शन और स्टंट सबसे कठिन साबित हुए। इस बारे में कैमिला ने कहा, ‘ऐसी बहुत सारी चुनौतियां थीं। लेकिन मुझे लगता है कि वायर वर्क सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण था।

उसका पूरा वेट डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रक से कूदकर खूबसूरती से लैंड करना। इसके अलावा जब आपको हवा में उछाला जाता है, तो सचमुच ऐसा महसूस होता है कि आपको हवा में फेंका जा रहा है। उस चीज की आदत डालना काफी मुश्किल था।  इस बात में कोई दो राय नहीं कि इस फिल्म के दौरान कई शारीरिक चुनौतियां थीं।’


Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast

धर्मेंद्र और निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस
– फोटो : सोशल मीडिया


धर्मेंद्र के बारे में सुनकर चौंके

इस बातचीत का सबसे मजेदार पल तब आया जब निकोलस से पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि बॉलीवुड में किसे ‘ही-मैन’ कहा जाता था? उन्होंने तुरंत पूछा- किसे? फिर जब उन्हें बताया गया कि बॉलीवुड में दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ के नाम से जाना जाता था, तो उनका जवाब था, ‘सच में? यह तो अविश्वसनीय है।’ वहीं कैमिला ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह बहुत शानदार है।’ धर्मेंद्र के बारे में जानने के बाद दोनों कलाकारों ने अफसोस जताया कि उन्हें उनसे मिलने का मौका नहीं मिल सका।


Nicholas Galitzine And Camila Mendes Exclusive Interview Masters Of The Universe Movie Cast

निकोलस गैलिटजाइन और कैमिला मेंडेस
– फोटो : सोशल मीडिया


किसी ने बुलाया ही नहीं…

मेट गाला 2026 में कैमिला मेंडेस, मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कस्टम गाउन में नजर आई थीं। ऐसे में जब उनसे बॉलीवुड और इंडियन सिनेमा में काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। कैमिला ने कहा, ‘मैं जरूर ऐसा करना चाहूंगी। मुझे कभी इसके लिए पूछा नहीं गया, कभी आमंत्रित नहीं किया गया। अगर मौका मिला, तो क्यों नहीं। मुझे लगता है कि यह एक बेहद खूबसूरत कला है। और मैं जानती हूं कि मनीष उस इंडस्ट्री में बहुत सम्मानित हैं, इसलिए अगर किसी तरह वह मुझे इससे जोड़ पाएं, तो यह शानदार होगा।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ग्रीस में एयर शो के बीच फैंटम F4 जेट क्रैश:दो पायलटों की मौत; हजारों लोग थे मौजूद, कैसे हुआ हादसा? – Greece Air Show Phantom F4 Crash Two Pilots Dead

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?:लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर – Bjp Mp Dinesh Sharma Appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar Notification Issued By Rashtrapati Bhavan

अभयरैब:रेबीज रोधी टीके का बैच गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी बोली- हमने नहीं बनाए; संदिग्ध शीशियां कहां बनीं? – Anti-rabies Vaccine Batch Fails Quality Test At Cdl Company Denies Manufacturing Suspicious Vials Probe Cdsco

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव:ईरान के तीन तेल टैंकरों को अमेरिकी सेना ने किया तबाह, क्या है कार्रवाई की वजह? – Us-strikes-three-iranian-oil-tankers-after-irgc-missile-attack-on-navy-ships

तमिलनाडु:डीवीएसी ने पूर्व डीएमके मंत्री केएन नेहरू के ठिकानों पर मारे छापे, स्टालिन ने किस पर साधा निशाना? – Dvac-raids-30-locations-linked-to-dmk-leader-kn-nehru-stalin-calls-it-political

पायल ने क्यों लगाई नदी में छलांग?:सामने आया आत्महत्या का लाइव वीडियो, पिता ने बताई हादसे के पीछे दुखद कहानी – Video Of Girl Jumping Into Chenab River From Doda-shiva-dal Bridge

Leave a Comment