लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रणवीर सिंह के बैन होने पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, बोली- जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बनते हैं

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से फिल्म ‘डॉन 3’ की वजह से विवादों में हैं. रणवीर ने ये फिल्म बीच में ही छोड़ दी है. फिल्म का प्री प्रोडक्शन हो चुका है. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने उनकी शिकायत FWICE में की. इसके बाद FWICE ने उन्हें बैन किया. अब कंगना रनौत ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. 

रणवीर सिंह के बैन पर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने रणवीर के बैन होने को लेकर कहा, ‘आप मुझसे पूछ रहे हैं. मुझे तो खुद सभी ने बैन कर दिया था. तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बने. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन है. तो अच्छा है. जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं. मेरे साथ तो ये इतना हुआ है. आज मैं ठीक कर रही हूं. मेरी भी अच्छी गाड़ी चल रही है. कुछ फर्क नहीं पड़ता. आखिर में सब ठीक हो ही जाती है.’

बता दें कि मंगलवार को कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस दौरान कंगना से रणवीर सिंह के बैन को लेकर सवाल किया गया. तब कंगना ने रिएक्ट किया.

ये भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Review: ‘भारत भाग्य विधाता’ का दमदार ट्रेलर आउट, कंगना रनौत ने दिखाया दम

‘डॉन 3’ का क्या है मामला?

बता दें कि रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ बीच में छोड़ने से प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान हुआ. FWICE में मामले की शिकायत हुई. FWICE  से प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हो गया है और अभी तक 45 करोड़ खर्च हो गया है. प्रोड्यूसर को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने रणवीर सिंह से 45 करोड़ की मांग की.

इसके बाद FWICE ने रणवीर को तब तक के लिए बैन किया जब तक वो पूरा पैसा लौटा नहीं देते हैं.

ये भी पढ़ें- Deool Band 2 Day Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ दे रही ‘सैराट’ को कड़ी टक्कर, 50 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने से बस इतना दूर





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment