लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका में क्यों 30 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार, ट्रंप करवाएंगे डिपोर्ट, जानें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है लेकिन इस बार बड़ी संख्या में भारतीयों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे और कमर्शियल ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे भारत के लगभग 30 व्यक्तियों को फेडरल ऑपरेशन (संघीय अभियान) के तहत गिरफ्तार किया गया है.  

भारतीय नागरिकों को किया जाएगा डिपोर्ट
फेडरल ऑपरेशन के इस अभियान के बाद अब गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय नागरिकों को जल्द ही अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा. अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (USCBP) ने सोमवार (1 जून) को जारी बयान में कहा कि 11-15 मई के सप्ताह के दौरान एरिज़ोना के युमा सेक्टर के सीमा गश्ती एजेंटों ने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के तहत अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 52 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 36 सेमी-ट्रक चालक पाए गए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 36 अवैध सेमी-ट्रक चालकों में से 30 भारत से थे, जबकि बाकी 6 मेक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस से थे. उनके पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों के वाणिज्यिक चालक लाइसेंस थे, जबकि कुछ के पास किसी भी प्रकार का चालक लाइसेंस नहीं था. 

बाइडेन सरकार के दौरान मिले थे रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज
रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर अवैध प्रवासियों के पास रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज थे, जो उन्होंने पूर्व की जो बाइडेन सरकार के दौरान हासिल किए थे और अब वैध नहीं थे. गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ अमेरिकी संघीय कानून के अनुसार कार्रवाई की गई और अब उन्हें वापस उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा. 

अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि ऑपरेशन चेकमेट का मकसद अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे कमर्शियल मोटर वाहनों का संचालन करने वाले व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आव्रजन कानूनों को लागू करके सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाना है. यूएस बॉर्डर पेट्रोल के यूमा सेक्टर के एक्टिंग चीफ पेट्रोल एजेंट डस्टिन कॉडल ने कहा कि ऑपरेशन चेकमेट सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले गैर कानूनी रूप से मौजूद चालकों से समुदायों और सड़कों की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

ये भी पढ़ें 

बांग्लादेश में तारिक रहमान को बड़ा झटका, सरकार बनने के तीन महीने बाद ही एकमात्र बौद्ध मंत्री ने दिया इस्तीफा

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?

US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP

Malaysia Social Media: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फेसबुक, इंस्टा और टिकटॉक पर रोक! मलेशिया में लागू कड़े नियम

इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं…इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं

Explained: बुढ़ापे पर कंट्रोल और सुअर के अंदर इंसानी अंगों की खेती! जवानी और ताकत के लिए पुतिन का नया प्रोजेक्ट क्या है?

9-0 से चीनी J-10C फाइटर जेट से यूरोफाइटर को शिकस्त मिलने का दावा, ड्रैगन फिर फैला रहा झूठ, पढ़ें पूरी स्टोरी

Leave a Comment