लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

टिम डेविड के ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने से कोहली-हेड की लड़ाई तक, IPL 2026 के सबसे बड़े विवाद

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 समाप्त हो गया. बीते रविवार (31 मई) को सीजन का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. मुकाबले में बेंगलुरु ने जीत हासिल करके ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया. 28 मार्च से 31 मई तक चलने वाले सीजन में कई विवाद भी देखने को मिले, जिसमें आरसीबी के टिम डेविड का मिडिल फिंगर दिखाना और विराट कोहली व ट्रेविड हेड की लड़ाई भी शामिल रही. यहां हम सीजन के सबसे बड़े विवादों पर नजर डालेंगे. 

रियान पराग वेपिंग कांड 

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते हुए देखा गया. रियान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद तरह-तरह की बाते हुईं. कहा तो यहां तक भी गया कि इस मामले में राजस्थान के कप्तान को जेल भी हो सकती है. 

अंतत: बीसीसीआई ने मामले में संज्ञान लेते हुए रियान पराग की 25% मैच फीस काटी और 1 डिमेरिट प्वाइंट दिया. 

दूसरे क्वालीफायर में 2 बार हुआ टॉस 

सीजन का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. मुकाबले में 2 बार टॉस हुआ था. डबल टॉस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हुईं. लोगों ने तो इसे फिक्सिंग भी बता दिया था. लेकिन दो बार टॉस मैच रेफरी को कॉल ठीक तरह से सुनाई नहीं देने के कारण हुआ था. 

टिम डेविड ने लाइव मैच में दिखाई मिडिल फिंगर 

सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड लाइव मैच के दौरान डगआउट से मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए. अपने इस जेस्चर के चलते डेविड विवादों में घिर गए. 

मामले में एक्शन लेते हुए बीसीसीआई ने डेविड की 30 प्रतिशत मैच फीस काटी और 2 डिमेरिट प्वाइंट्स दिए. 

विराट कोहली और ट्रेविस हेड की लड़ाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच लड़ाई देखने को मिली. मैच के बीच दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई, जिसका असर मैच के बाद दिखाई दिया. कोहली के आउट होने के बाद हेड ने कथित तौर पर उन्हें ताना मारते हुए कहा कि कोहली हेड को गेंदबाजी करने का मौका मिलने से पहले ही आउट हो गए. 

फिर मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसने सबको चौंका दिया. दरअसल कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया. वीडियो में देखा गया कि कोहली ने सबसे हाथ मिलाया लेकिन हेड को नजरअंदाज कर दिया. 

अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट देना

कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ करने के जुर्म में आउट दे दिया. रघुवंशी टूर्नामेंट के इतिहास में इस तरह आउट होने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने.

दरसअल रनआउट से बचने के लिए केकेआर के बल्लेबाज भागे और थ्रो की हुई गेंद उनके लग गई. इसके चलते लखनऊ की तरफ से अपील की गई और उन्हें आउट करार दिया गया. इसके बाद अंगकृष काफी गुस्से में दिखाई दिए थे.

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment