इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. RCB ने क्वालीफायर-1 में GT को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, गुजरात दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची है. 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की, टीम ने 8 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. जानिए अब खिताबी मुकाबला, कब-कहां और किस समय शुरू होगा.
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में क्रमश पहले और दूसरे स्थान पर रही थी. यही कारण रहा कि GT को फाइनल में जाने के 2 मौके मिले. IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी, लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी होगी. कई कलाकार फाइनल के वेन्यू पर अपनी परफॉरमेंस की रिहर्सल भी कर रहे हैं. तो क्या फाइनल मैच की टाइमिंग में बदलाव होगा?
कहां पर होगा IPL 2026 फाइनल?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. हालांकि पहले फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना था, लेकिन टिकट पास विवाद के कारण BCCI ने वेन्यू बदल दिया था.
यह भी पढ़ें- क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने ठोकी IPL में सबसे तेज सेंचुरी, राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास
IPL 2026 फाइनल कब है?
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल मैच रविवार, 31 मई को है.

IPL 2026 फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
आईपीएल फाइनल मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी. समापन समारोह शाम को 6 बजे से शुरू हो सकता है. रजत पाटीदार और शुभमन गिल टॉस के लिए 6:55 पर आएंगे, टॉस 7 बजे होगा. RCB vs GT फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा.
यह भी पढ़ें- 1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
गुजरात टाइटंस का IPL में ये पांचवां सीजन है, टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात, दोनों ने 1-1 खिताब जीता है. 2026 के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैंनलों पर होगा. मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

