लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल एक रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच बॉबी देओल शनिवार 30 मई को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अमर उजाला से खास बातचीत में पत्नी तान्या को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पत्नी तान्या से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी। 

पहली बार तान्या को कहां देखा?

पत्नी तान्या से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बॉबी ने कहा, ‘तान्या को पहली बार मैंने एक कैफे रेस्टोरेंट में देखा था। मेरी बुआ की कॉलोनी में एक लड़का रहता था, आकाश। एक बार वो एक रेस्टोरेंट में 2-3 लड़कियों के साथ पहुंचा। वहां मैं भी था और वहीं मैंने पहली बार तान्या को देखा था।’




Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary

बॉबी और तान्या की शादी की तस्वीर
– फोटो : X


पीछा किया और बिना बुलाए पार्टी में पहुंचे 

आगे बॉबी ने कहा, ‘मैंने आकाश से ही तान्या का नाम पूछा। फिर मैंने आकाश से कहा कि मेरी तरफ से उसको हेलो बोलना। ये बात आई-गई हो गई। फिर एक दिन मुझे वो फिर मिली तब मेरे दिल से आवाज आई कि ये ही वो राइट पर्सन है, जो मेरे लिए बनी हैं। फिर मैंने कई बार उनका पीछा भी किया।’

बॉबी बोले, ‘शुरू में काफी मुश्किलें भी आईं, वो मुझे देखकर अपना रास्ता बदल देती थीं। कई बार मैं उनके लिए पार्टीज में बिना बुलाए भी पहुंचा हूं। लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि उन्हें मनाने में बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।’ 


Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary

तान्या के साथ बॉबी
– फोटो : सोशल मीडिया


पहली कॉल में हुई चार घंटे तक बात

बॉबी ने आगे बताया, ‘फिर जब हम एक दिन मिले तो मुझे उनका नंबर भी मिल गया। हालांकि, फोन नंबर मिलने के बाद भी मैंने सोचा कि एक हफ्ते तक इंतजार करता हूं, क्योंकि ज्यादा भाव नहीं देना चाहिए। फिर जब मैंने पहली बार कॉल किया तो हम लगभग चार घंटे तक बात करते रहे। धीरे-धीरे हर दिन बात करना और मिलना शुरू हो गया।’

मां को बताया लड़की ढूंढ ली है

अभिनेता ने कहा, ‘फिर मैंने अपनी मां को बताया कि मैंने अपने लिए लड़की ढूंढ ली है। मां उस समय बहन के यहां अमेरिका में थीं। उन्होंने कहा कि रुक जा, मैं आऊंगी तब बात करूंगी। लेकिन तब तक मैंने अपनी चाची से, भाभी से और सनी भैया से भी तान्या को मिलवा दिया था।’

बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने यह भी बताया कि पहले उनकी शादी बैसाखी पर होने वाली थी, लेकिन उनकी सर्जरी के चलते यह आगे बढ़ गई और 30 मई को हुई। आज उनकी शादी को 30 साल पूरे हो गए हैं।


Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary

पत्नी तान्या और बेटे के साथ बॉबी
– फोटो : सोशल मीडिया


1996 में हुई बॉबी-तान्या की शादी

बॉबी देओल ने 30 मई 1996 को तान्या आहूजा (अब तान्या देओल) से शादी की। आज दोनों की शादी को 30 साल पूरे हो चुके हैं। बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं, जिनके नाम आर्यमान और धरम देओल हैं। बॉबी के करियर में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद पत्नी तान्या हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Exclusive: ‘जन नायकन’ पर बॉबी देओल ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब रिलीज हो सकती है थलापति विजय की आखिरी फिल्म


Bobby Deol Exclusive Interview Remember His First Meeting With Wife Tanya On Their 30th Wedding Anniversary

बंदर फिल्म
– फोटो : इंस्टाग्राम


5 जून को रिलीज होगी ‘बंदर’

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी ‘समर’ नाम के एक ऐसे पॉप स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर खत्म हो चुका है। वह अपनी पुरानी लोकप्रियता को वापस पाने के लिए बेताब है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाती है। अब कौन सच बोल रहा है और क्या झूठ है, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी और सबा आजाद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोहली के बेटे अकाय के अंकल बने गिल!:वायरल रील्स पर आई शुभमन की प्रतिक्रिया, विराट को टैग कर क्या बोले कप्तान? – Shubman Gill Reacts To A Viral Social Media Reel Calling Him The Uncle Of Virat Kohli’s Son Akaay Kohli

किराना स्टोर से करोड़ों का खेल:भारतीय मूल का मंजीत सिंह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, कैसे किया घोटाला? – Fbi Puts India-born Man On Most Wanted Fraudsters List Snap Scam Case

350 साल पुरानी परंपरा:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पालने में झुलाने उमड़ती है भीड़, लगता है ये खास भोग – 350 Year Janmashtami Tradition Thakurbari Temple Barwadih Dumbi Chatra Krishna Cradle Ginger Sonth Turmeric

सरकारें बदलीं नहीं खत्म हुआ नशा:पंजाब में दो दशक से एक ही सियासी मुद्दा, 2027 चुनाव में भी सबसे बड़ा सवाल – Punjab Politics Issue Of Drugs Persisted For Nearly Two Decades Surviving Changes In Government

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment