लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

SBI Rewards: एसबीआई रिवार्ड्स रीडीम करने पर मिल रहे हजारों रुपए, क्या आपके पास आया मेसेज?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

SBI Rewards: कई बैंक अपनी किली नई स्कीम या किसी नए अपडेट को लेकर लोगों के फोन में मैसेज करते हैं. ये मैसेज किसी भी तरह के हो सकते हैं, चाहे तो मल्टीमीडिया मैसेज, टेक्स्ट मैसेज, लेकिन क्या ये सभी असली होते हैं? इस बात का पता कैसे चलेगा.? जैसे हाल ही में कुछ लोगों के पास SBI बैंक के नाम से एक मैसेज पहुंच रहा है, जिसमें रिवॉर्ड पाने के लिए APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने के लिए कहा जा रहा है. लेकिन क्या ये मैसेज सही है? क्या ये फाइल डाउनलोड करना चाहिए? आइये बताते हैं.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कुछ दिनों से कई लोगों के पास SBI बैंक की तरफ से एक मैसेज आ रहा है. इस मैसेज में लिखा है, ‘प्रिय कस्टमर्स, आपका एसबीआई नेटबैंकिंग रिवॉर्ड पॉइंट (Rs 9980.00) आप एक्सपायर होने वाला है! इसे अभी SBI रिवॉर्ड एप इंस्टॉल करके क्लेम करें, आपका रिवॉर्ड कैश के रूप में खाते में जमा हो जाएगा. धन्यवाद. टीम एसबीआई.’ अब इस मैसेज की सच्चाई खुद सरकार ने बताई है.

ये भी पढ़ें: UPI के 200 बिलियन ट्रांजैक्शन फिर भी कैश का क्रेज बरकरार, क्यों जेब में नकद रखना पसंद कर रहे हैं भारतीय?

क्या है मैसेज की सच्चाई?
अब इस मैसेज की सच्चाई सरकरी एजेंसी PIB फैक्ट चेक के जरिए उजागर की गई है. जिसमें इस मैसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है, जिस पर साफ शब्दों में लिखा है FAKE. इसके अलावा लिखा है, ‘ठगों से बचकर रहें! SBI कभी लिंक या अनसॉलिसिटेड एपीके फाइल्स एसएमएस या व्हॉट्सएप पर नहीं भेजता है.’

इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या आपको भी SBI रिवॉर्ड रिडीम करने के लिए APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने का मैसेज मिला है? सावधान!’ आगे इसे फैक्ट चेक करते हुए लिखा गया है, कि PIB फैक्ट चेक इस खबर की पुष्टि नहीं करता.  इसके साथ @TheOfficialSBI को टैग करते हुए लिखा गया है, ‘कभी भी SMS/WhatsApp पर लिंक या APK फाइलें नहीं भेजता है. अज्ञात फाइलें डाउनलोड न करें या ऐसे लिंक पर क्लिक न करें.’

ये भी पढ़ें: 1 जून से जेब होगी ढीली या मिलेगी राहत? LPG सिलेंडर से लेकर बैंकों तक होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment