लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई छोड़कर IPL 2027 के ऑक्शन में गए हार्दिक पांड्या, ये तीन टीम लगा सकती हैं 30 करोड़ की बोली!

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वह साल 2024 था, जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी पर भरोसा ना दिखाकर बाहर से आए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी थी. रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपने का फैसला गलत साबित हुआ है और पिछले 3 साल के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. अब खबर है कि हार्दिक मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला ले चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार हार्दिक, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के समक्ष अपनी मंशा साफ कर चुके हैं कि 2 वह MI छोड़ना चाहते हैं. अगर हार्दिक मुंबई से रिलीज होने के बाद ऑक्शन में आए, तो जान लीजिए कौन सी टीम उनपर करोड़ों की बारिश करने को तैयार होंगी.

चेन्नई सुपर किंग्स

आमतौर पर चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च नहीं करती है. मगर आईपीएल 2026 में CSK का मिडिल ऑर्डर टीम की बड़ी कमजोरी साबित हुआ था. हार्दिक, चेन्नई में आकर नंबर-5 या 6 बल्लेबाजी क्रम संभाल सकते हैं और एक गेंदबाजी का विकल्प भी खुल जाएगा. CSK मिडिल ऑर्डर की इस कमजोरी को दूर करने के लिए हार्दिक पर खूब सारा पैसा लुटा सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सबसे बड़ी समस्या कप्तानी की रही है. पिछले 2 सीजन अजिंक्य रहाणे बतौर कप्तान अच्छा नहीं कर पाए हैं. हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को 2022 सीजन का चैंपियन बनाया था. उनके आने से ना केवल KKR को एक कप्तान मिल जाएगा बल्कि वह इंटरनेशनल ऑलराउंडर का रिक्त स्थान भी भर जाएगा, जो आंद्रे रसेल की रिटायरमेंट के बाद खाली हुआ था.

यह भी पढ़ें: अब कौन बनेगा LSG का नया कप्तान? ऋषभ पंत की जगह लेने के 3 सबसे बड़े दावेदार

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन था. केएल राहुल से लेकर डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी इस टीम में रहे, लेकिन दिल्ली को मिडिल ऑर्डर में एक ऑलराउंडर की भारी कमी खली. हार्दिक पांड्या, दिल्ली में आकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रिक्त स्थान को भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी LSG की कप्तानी, जानें क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment