लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-canada:भारत-कनाडा के व्यापार संबंधों में नई रफ्तार, निवेश बढ़ाने के लिए खास मंच की हुई शुरुआत – India-canada Trade Relations Gain New Momentum, Launches Special Platform To Boost Investment

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और कनाडा ने दोनों देशों के व्यवसायों को एक साथ लाने और वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापार और निवेश मंच का शुभारंभ किया है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार है। 

दोनों देशों ने संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई

इसमें कहा गया है कि दोनों देशों ने भारत और कनाडा के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी सहमति जताई है, जिसमें लोगों के बीच संबंध, व्यापारिक गतिशीलता और प्रत्यक्ष वाणिज्यिक संपर्क शामिल हैं, जो व्यापार और निवेश के विस्तार के लिए आवश्यक हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की तीन दिन  (25-27 मई) आधिकारिक यात्रा के समापन के बाद यह बयान जारी किया गया।

यह भी पढ़ें-  Congress: इस्राइल को लेकर कांग्रेस का PM पर हमला, जयराम रमेश बोले- भारत के मूल्यों के खिलाफ है सरकार का रुख


साझेदारियों और व्यापारिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा


उन्होंने व्यापारिक नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं। इसके अलावा कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की है। इसमें कहा गया है, ‘मंत्रियों ने कनाडा-भारत व्यापार और निवेश मंच का शुभारंभ एक प्रमुख मंच के रूप में किया है, जो कनाडाई और भारतीय व्यापारिक नेताओं को एक साथ लाता है। नई वाणिज्यिक साझेदारियों और व्यापारिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है।’


यह भी पढ़ें-  प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: विनम्रता और क्षमाशीलता ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण, संस्कृत सुभाषित किया साझा

उन्होंने एक महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस वर्ष के अंत तक बातचीत को पूरा करने के अपने साझा उद्देश्य की पुष्टि की। यह समझौता बाजार में पहुंच बढ़ाने, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं का समर्थन करने और द्विपक्षीय आर्थिक विकास को सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा। मंत्री सिद्धू ने पुष्टि की कि कनाडा इस वर्ष के अंत में भारत में टीम कनाडा व्यापार मिशन का नेतृत्व करेगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉलीवुड पार्टी:डिंपल कपाड़िया से नीतू सिंह तक; डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के इवेंट में पहुंचे कई सितारे – Dimple Kapadia To Neetu Kapoor Natasa Kusha Kapila Orry Navya Celebs Spotted At Abu Jani Sandeep Khosla Event

जिम्मेदार कौन?:55 गज की इमारत के बेसमेंट में चल रहा काम, एमसीडी बेखबर; सत्य निकेतन हादसे ने खड़े किए सवाल – Construction Underway In Basement Of 55-square-yard Building Mcd Unaware Satya Niketan Incident Raise Question

डल झील की लहरों पर उतरेंगी कश्मीर की यादें:फिल्म फेस्टिवल आज से, साथ ही संस्कृति और रचनात्मक संवाद का महाकुंभ – Srinagar: Memories Of Kashmir To Unfold On The Ripples Of Dal Lake; Film Festival Begins Today.

आज का शब्द:संतरण और सुमित्रानंदन पंत की कविता ‘बढ़ो अभय, विश्वास-चरण धर’ – Aaj Ka Shabd Santaran Sumitranandan Pant Hindi Kavita Badho Abhaya Vishwas Charan Dhar

’13-14 करोड़ नाम हटाना स्कैम’:एसआईआर पर पूर्व सीईसी कुरैशी का बड़ा दावा, और क्या-क्या कहा? – Sir Voter Deletion Sy Quraishi Scam Controversy Voter List

पश्चिम बंगाल:आम जनता उन्नयन पार्टी अध्यक्ष हुमायूं कबीर से मारपीट का आरोप, भाजपा ने सभी आरोपों से किया इनकार – Ex-tmc Mla Humayun Kabir Alleges Assault By Bjp Workers In Bengal’s North 24 Parganas

Leave a Comment