लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रिपोर्ट में दावा:आर्थिक सुस्ती के बीच भारत सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, 6.5 फीसदी रह सकती है देश की वृद्धि दर – Wef Survey Claims Global Growth To Weaken India Stands Out With Strongest Growth Prospect

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर के प्रमुख अर्थशास्त्री अगले एक साल में वैश्विक आर्थिक विकास में मंदी की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि,भारत एक ऐसे क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, जहां विकास की सबसे मजबूत संभावनाएं देखी जा रही हैं।

विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल लगभग दस में से नौ प्रमुख अर्थशास्त्रियों का मानना है कि आने वाले वर्ष में वैश्विक आर्थिक वृद्धि धीमी होगी। वहीं, केवल 13 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: चेक बाउंस के मामलों में मिलेगी राहत या चलेगी आपराधिक कार्यवाही? तीन जजों की बेंच करेगी फैसला

होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना बड़ी चिंता

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 94 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के कारण ऊर्जा और खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने से वैश्विक मुद्रास्फीति में वृद्धि की उम्मीद है। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से एक बड़े वैश्विक आर्थिक झटके की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने को पिछले साल के टैरिफ विवादों की तुलना में कहीं अधिक गंभीर आर्थिक बाधा माना है। 

रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह बंद साल के आखिर तक जारी रहता है, तो इसका असर कोविड-19 संकट की गंभीरता के जैसा हो सकता है। इसकी वजह से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं, ऊर्जा और खाद्य लागतों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। डब्ल्यूईएफ की प्रबंध निदेशक सादिया जाहिदी ने कहा, पश्चिम एशिया संघर्ष के आर्थिक प्रभाव अगले कई महीनों तक महसूस किए जाएंगे।

भारत की मजबूत विकास क्षमता

डब्ल्यूईएफ ने कहा, ”2026 में भारत ने व्यापार नीतियों को अधिक खुला बनाने, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और घरेलू उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।” रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया कि 2026-27 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रह सकती है, हालांकि पश्चिम एशिया संकट के कारण जोखिम लगातार बढ़ रहे हैं। उभरते हुए बड़े बाजारों में भारत आकार, वृद्धि और संभावनाओं का सबसे संतुलित मिश्रण पेश करता है।

ये भी पढ़ें: Fraud: अधिक मुनाफे की चाह में फंसे निवेशकों के करोड़ों रुपये, धोखाधड़ी के आरोप में दो कंपनियों पर केस दर्ज

सर्वेक्षण के अनुसार, इस संकट का सबसे अधिक प्रभाव मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र पर पड़ने की उम्मीद है। इसके विपरीत, भारत और अमेरिका घरेलू मांग और निवेश के समर्थन से अपेक्षाकृत लचीले बने रहने की उम्मीद है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Satluj Movie:फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बाद सरकार का नया कदम, ओटीटी प्लेटफाॅर्म के लिए आईटी नियमों में होगा बदलाव – Govt Considering Amendment In It Rules For Ott Platforms Amid Movie Satluj Controversy

Bihar Cabinet:सीएम सम्राट ने कैबिनेट में 31 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, बिहारवासियों के लिए क्या-क्या है खास – Bihar Cabinet: Cm Samrat Choudhary Approves 31 Proposals; Bihar Political News.

गोद ली बेटी से हैवानियत:रात में देते नींद का सिरप, फिर मुंहबोले भाई करते गलत काम, झाड़ू-पोछा और बर्तन धुलवाते – Two Sons Of A Couple Who Adopted A Daughter Have Been Accused Of Physically Assaulting A Nine Year Old Girl

‘सेंसर पर बैन लगाया जाना चाहिए’, राम गोपाल ने सेंसरशिप को दर्शकों का अपमान कहा; बोले- असली पाखंड तो… – Ram Gopal Varma Bollywood Director Says Censor Should Be Banned

Bihar :ट्रेन में Mvi ने पति की हत्या करवाई, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश का राज 34 दिन बाद खुला – Katihar Train Murder Wife And Lover Accused Of Hiring Shooter To Kill Railway Employee Bihar News In Hindi

Us-iran Conflict:अमेरिकी सेना ने दिन के उजाले में शुरू किए हवाई हमले, क्या पश्चिम एशिया में बढ़ेगा तनाव? – Us Says It Began New Round Of Airstrikes Targeting Iran During Daylight Hours

Leave a Comment