लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cm Vijay Delhi Visit:सत्ता संभालने के बाद पहली बार दिल्ली आएंगे विजय, Pm मोदी-सीतारमण से कर सकते हैं मुलाकात – Tamil Nadu Cm Joseph C Vijay Delhi Visit Updates Meeting With Pm Modi Fm Sitharaman And Others Hindi News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय आज अपने पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी राजधानी दिल्ली की पहली यात्रा होगी।सूत्रों के मुताबिक, विजय इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में वह तमिलनाडु के लिए अधिक वित्तीय सहायता और कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग से जुड़े ज्ञापन सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे और उसी दिन चेन्नई लौट सकते हैं।

क्यों है यह यात्रा महत्वपूर्ण?

विजय के केंद्र सरकार से राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार, लंबित वित्तीय आवंटन, औद्योगिक विकास योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए अधिक सहयोग मांगने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु की आर्थिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।

विजय की जीत ने सबकों चौका दिया

अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया। हालांकि पार्टी बहुमत के आंकड़े 118 सीटों से पीछे रह गई थी, जिसके बाद राज्य में तेज राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं।

बाद में विजय को कांग्रेस, वाम दलों, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (वीसीके) समेत कई दलों का समर्थन मिला। इसके बाद उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर गठबंधन सरकार बनाई।

तमिलनाडु में कई दशकों बाद गठबंधन सरकार का गठन हुआ है। राज्य की राजनीति लंबे समय से डीएमके और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाली सरकारों के इर्द-गिर्द घूमती रही है, ऐसे में विजय का उदय राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणपति उत्सव:अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की पूजा – Ganpati Festival Amit Shah Offers Prayers At Lalbaugcha Raja Family Telangana Cm Revanth Reddy Performs Puja

जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा:एक दो नहीं अब तक हो चुके तीन मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां! – Gym Trainer Shot Dead In Aya Nagar Delhi 15-20 Rounds Fired During Incident

बंगाल उपचुनाव में बागी टीएमसी गुट का दांव:नंदीग्राम और रेजीनगर से मुस्लिम चेहरों को उतारा, किसे मिला टिकट? – Who Did The Rebel Tmc Faction Name As Candidates For Nandigram And Rejinagar Bypolls?

गणेश चतुर्थी:दिव्या दत्ता ने सुनाया ‘देवा ओ देवा’ का किस्सा, गणेशोत्सव पर सुनीता को गोविंदा से कैसी उम्मीद? – Ganesh Chaturthi Sonu Sood Rajpal Yadav Tushar Kapoor And Sunita Ahuja Welcomes Ganpati Bappa Home

राजस्थान:अजमेर में कांग्रेस की जीत पर डोटासरा-जूली ने थपथपाई पीठ, बोर्ड बनाने का किया दावा – Ajmer Municipal Election Congress Board After 36 Years Rajkumar Jaipal

ट्रंप का जेलेंस्की को अल्टीमेटम:रूसी तेल रिफाइनरियां उड़ाना बंद करो, अमेरिका में डीजल पहली बार $6 पार – Trump’s Ultimatum To Zelenskyy: Stop Blowing Up Russian Oil Refineries Diesel Prices In Us Cross 6 Dollar

Leave a Comment